scriptUPTET Result 2019: लिंक हुआ सक्रीय, स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड | UPTET Result 2019 and score card | Patrika News

UPTET Result 2019: लिंक हुआ सक्रीय, स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: Feb 09, 2020 04:02:42 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

UPTET Result 2019: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद आधिकारिक लिंक भी सक्रीय कर दिया है।

UPTET Result 2019

UPTET Result 2019

UPTET Result 2019: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद आधिकारिक लिंक भी सक्रीय कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक की सहायता से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार निचे दिए गए लिंक की सहायता से भी रिजल्ट के पेज पर जा सकते हैं।

UPTET Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

UPTET 2019 स्कोर कार्ड, परिणाम की घोषणा की तारीख से पांच साल के लिए मान्य होगा। एक व्यक्ति जो अपने स्कोर में सुधार करना चाहता है, वह फिर से UPTET परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकता है क्योंकि प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यूपीटीईटी के परिणाम 6 फरवरी, 2020 को परीक्षा के यूपीटीईटी नियंत्रक अनिल भूषण द्वारा घोषित किए गए हैं। 29.74% उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में क्वालीफाई किया है जबकि 11.46% ने यूपीटीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में योग्य घोषित किया है।

परीक्षा पास प्रतिशत
UPTET प्राथमिक स्तर 29.74%
UPTET उच्च प्राथमिक स्तर 11.46%

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकृत 10,83,016 उम्मीदवारों में से 9,90,744 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। UPTET 2020 परीक्षा 8 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी। UPTET 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी 31 जनवरी, 2020 को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से UPTET 2020 अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। UPTET 2020 की अनंतिम उत्तर कुंजी 14 जनवरी, 2020 को जारी की गई थी। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 17 जनवरी, 2020 तक का समय दिया गया था।

How To Check UPTET Result 2019
उम्मीदवार अपने यूपीटेट 2020 के परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.inपर जाएं। यहाँ होम पेज पर निचे की और दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। यहाँ उम्मीदवारों को अपने UPTET 2020 पंजीकरण नंबर के साथ लॉगिन करना होगा।लॉगिन करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो