
2 साल के बच्चे का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज, जानिये क्यों है ये खास
रीवा. मध्यप्रदेश के एक बच्चे का दिमाग कम्प्युटर से भी तेज दौड़ता है, यही कारण है कि उसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है, महज 2 साल के बच्चे ऐसा दिमाग देेेखकर घरवाले ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग हैरान हैं, आखिर कहां से इस बच्चे में इतना दिमाग आया, जिसकी वजह से वह वो चीजें कर देता है, तो अच्छे-अच्छे जानकारों को करने में घंटों लग जाता है।
दो वर्ष की आयु में एक बच्चे ने देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही दुनिया के कई देशों का नक्शा पहचान कर बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया है। बच्चे की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ ही अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी आरके तिवारी निवासी संजय नगर के पुत्र अविराज ने को वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया है। अविराज की माता अपराजिता तिवारी इसे ईश्वर की कृपा बताती हैं। अविराज भारत के नक्शे को देखकर किसी भी प्रदेश और उसकी राजधानी का नाम पलक झपकते ही बता देता है। यही नहीं विभिन्न प्रदेशों के अलग-अलग टुकड़े उसके सामने रख दिए जाएं तो भी वह एक-एक का नाम लेकर क्रम से रखते हुए पूरा नक्शा बना देता है। इसी तरह दुनिया के नक्शे पर किसी भी देश का नाम यूं ही बताता है कि सामने बैठे लोगों को विश्वाश ही नहीं होता कि कोई बच्चा ऐसा भी कर सकता है। अविराज की प्रतिभा देख उस समय और भी विस्मय होता है जब वो किसी भी फाइटर या हेलीकॉप्टर की तस्वीर देख मॉडल समेत उसका नाम बता देता है।
एक से दो सेकंड का लिया समय
परिजनों ने बताया कि जब अविराज के वीडियो को पहले गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था के लोगों ने देखा तो उन्होंने कुछ मिनट की समय बाध्यता के साथ वीडियो बनाने को कहा। हर पहचान के लिए एक से दो सेकंड का समय लेते हुए अविराज ने यह भी कर दिखाया। अविराज की प्रतिभा को सम्मान देते हुए उन्होंने अपनी बुक के लिए उम्र की सीमा होने के कारण लंदन की संस्था बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्पर्क करने की सलाह दी। मेम्बर ऑफ सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में वीडियो रखे गए और अविराज का नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। बच्चे और परिजनों को लोगों ने बधाई प्रेषित की है।
Published on:
12 Nov 2022 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
