रीवा

18 सितंबर को विंध्य में ‘AAP’ की हुंकार, सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे महारैली

प्रदेशाध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने बताया कि, दिल्ली की तरह अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेशवासियों को सभा के दौरान 10 गारंटी देंगे।

2 min read
Sep 17, 2023
18 सितंबर को विंध्य में 'AAP' की हुंकार, सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे महारैली

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। ऐसे में प्रदेश में सक्रीय सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में इसी कड़ी में दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब मध्य प्रदेश पर है। इसी कड़ी में विध्य को साधने के लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश के विध्य में सोमवार को महारैली करने जा रही है। रैली में आप के संयोजक और दिल्ली के मुक्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। ये दोनों मुख्यमंत्री यहां एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।


दरअसल, प्रदेश के रीवा शहर में स्थित स्वयंवर मैरिज हॉल में रविवार शाम 5 बजे हुई आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता के दौरान महारैली और जनसभा के संबंध में जानकारी दी गई। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेशाध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने बताया कि, 18 सितंबर (सोमवार) को रीवा के एसएएफ मैदान में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि, दिल्ली की तरह अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेशवासियों को भी 10 गारंटी देंगे।


सारी तैयारियां पूरी

इस दौरान आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने कहा कि, सोमवार दोपहर 2 बजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रीवा पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता महारैली को संबोधित करेंगे। महारैली को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के लिए मंच भी तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा महारैली में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग डोम तैयार किए गए हैं। पार्टी की ओर से विंध्य वासियों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।


1 लाख लोगों के आने का दावा

वहीं, प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक भूपेंद्र सिंह जून ने बताया कि, महारैली में 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। विंध्य में होने वाली आप की रैली ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने वाली है। उन्होंने ये भी कहा कि, ये रैली मध्य प्रदेश की राजनीति को एक अलग दिशा देने वाली है। विंध्य के सिंगरौली से महापौर की सीट आ चुकी है। अब महारैली के बाद विंध्य से ही परिवर्तन शुरु होगा।

Published on:
17 Sept 2023 08:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर