28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन की यह होगी प्रक्रिया, नियुक्ति में बाद क्या बनेंगे अध्यापक यह जाने इस खबर से

बैठक में प्राचार्यों को दी गई जानकारी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 26 Aug 2018, 12:25 PM IST

Adhyapak samvilian in education department, principal meeting in Rewa

Adhyapak samvilian in education department, principal meeting in Rewa

रीवा। सबसे पहले अध्यापक दस्तावेजों को एजूकेशन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। फिर संकुल स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन होगा। उसके बाद सीइओ के निर्देशन वाली जिला स्तरीय कमेटी प्रस्तावाओं पर अनुमोदन देगी। अनुमोदन बाद विभिन्न अधिकारियों की ओर से अध्यापकों की सहायक शिक्षक, शिक्षक व वरिष्ठ शिक्षक के रूप में नियुक्ति की जाएगी। अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन संबंधित इस प्रक्रिया की जानकारी प्राचार्यों को दी गई।

एक सितंबर तक डाउनलोड करने होंगे पूरे दस्तावेज
शासकीय प्रवीण कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्राचार्यों की बैठक में शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि अध्यापकों के दस्तावेजों का एजूकेशन पोर्टल पर डाउनलोड किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संकुल स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया एक सितंबर तक पूरी की जानी है। चार सितंबर तक अध्यापकों का सत्यापित दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्राप्त कराया जाना है। उसके बाद जिला स्तरीय कमेटी दस्तावेजों का पुन: सत्यापन कर नियुक्ति के लिए अध्यापकों का नाम संबंधित अधिकारियों को भेजेगी।

जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन पर होगी नियुक्ति
गौरतलब है कि जिला स्तरीय कमेटी की ओर से दस्तावेजों का पुनर्सत्यापन के बाद सहायक शिक्षक की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षक की नियुक्ति संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभागीय कार्यालय व वरिष्ठ शिक्षक की नियुक्ति आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल की ओर से किया जाएगा। बैठक में डीइओ अंजनी कुमार त्रिपाठी, डीपीसी केपी त्रिपाठी, सिद्धार्थ व बीडी त्रिपाठी सहित लोग उपस्थित रहे।

जांच में फंसे अध्यापक होंगे प्रक्रिया से बाहर
बैठक के दौरान प्राचार्यों को बताया गया कि उन अध्यापकों को अभी संविलियन की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा, जिन पर विभागीय जांच चल रही है। न्यायालयीन प्रकरणों से संबंधित अध्यापक भी निर्णय आने तक प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। बाद में निर्णय व निर्देश पर उनका संविलियन हो सकेगा।

जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष होंगे सीइओ
अध्यापकों की नियुक्ति के बावत अंतिम रूप से हरी झंडी जिला स्तर की उस समिति से मिलेगी, जिसके अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। समिति कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, आयुक्त नगर निगम व डीइओ की ओर से नामित एक-एक अधिकारी बतौर सदस्य शामिल होंगे। डीइओ खुद इस समिति में बतौर सचिव शामिल होंगे।

डीइओ ने दी प्राचार्यों को चेतावनी
प्राचार्यों की बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्ययन-अध्यापन में बरती जा रही लापरवाही के लिए फटकार भी लगाई। डीइओ ने कह कि स्कूलों से किताब बेचे जाने व निजी प्रकाशकों की किताब से पढ़ाने संबंधित शिकायत आ रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की ओर से तत्काल पुस्तक वितरण की जानकारी दी जाए। साथ ही डीइओ ने कहा कि शिक्षक व प्राचार्य दोनों ही विभिन्न कार्यालयों में घूमने हुए और एक दूसरे की शिकायत करते हुए मिल जाते हैं। भविष्य में बिना अनुमति से किसी ने स्कूल छोड़ा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।