
Amazing beauty of nature
रीवा.शासकीय कन्या महाविद्यालय के समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभाग के छात्राओं ने जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। प्राध्यापकों के नेतृत्व में छात्राओं ने सिरमौर के टोन्स वाटरफॉल, आल्हा घाट और पावन घिनौचीधाम का भ्रणम किया। राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश शासन केे जिला स्त्रोत एवं वनविभाग के मास्टर ट्रेनर डॉ. मुकेश येंगल ने बताया कि वनविभाग एवं जिला प्रशासन विंध्य क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का विकास के लिए प्रयास कर रहा है। विधायक दिव्यराज सिंह ने घिनौची धाम पहुंचकर जीडीसी की छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
डा. रचना श्रीवास्तव, डा. गीता सिंह , वरिष्ठ प्राध्यापक डा. आरती चतुर्वेदी ने कहा कि यह प्रकृति निर्मित अद्भूत क्षेत्र है। यहां हर मौसम में घूमने लायक सुरम्य स्थल मौजूद है। हर स्कूल कॉलेज के विधार्थियों को यहां अवश्य आना चाहिए। दल में शामिल दिव्या श्रीवास्तव एवं अनुषा सिंह ने इस पर्यटन टूर को अविस्मरणीय पल बताते हुए कहा हम यहां आकर खुश हैं।
समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभाग के दल में वरिष्ठ प्राध्यापक डा. रचना श्रीवास्तव, डा. गीता सिंह, डा. मुकेश येंगल, डा. आरसी चतुर्वेदी, डा. ज्योत्सना द्विवेदी, डा. शालिनी शर्मा, पीयूष सोंधिया, साधना बंसल, फिरदौस अंसारी, अभिनव श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, अनुषा सिंह, आरपी साकेत शामिल रहे।
Published on:
16 Feb 2020, 1:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.