
assembly elections: Additional police force will appoint collector
रीवा. जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति मैथिल ने 23 नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपा है। अपर कलेक्टर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं जिपं सीइओ मयंक अग्रवाल को मतदान दल तथा मतगणना दल गठन, चुनाव प्रशिक्षण सहित सेक्टर एवं जोनल आफीसरों की नियुक्ति एवं जागरूकता अभियान सहित अन्य की जिम्मेदारी दी गई है। सहायता के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संतोष घोष तथा जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी त्रिपाठी को लगाया गया है।
राजनैनिक दलों की बैठक की जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके पाण्डेय को कानून और व्यवस्था सहित विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, राजनैतिक दलों तथा स्टैडिंग कमेटी की बैठक सहित अन्य व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है। उप संचालक रोजगार एके दुबे को माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति, संवेदनशील, क्रिटिकल, बल्नरेबल मतदान केन्द्रों की मैपिंग, इन केन्द्रों में वेबकास्टिंग तथा वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहयोग के लिए सहायक संचालक उद्योग शशिधर दुबे को तैनात किया गया है।
इवीएम प्रबंधन की व्यवस्था
कार्यपालन यंत्री को मशीनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी
कार्यपालन यंत्री पीएचई पंकजराव गोरखेड़े को इवीएम प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। सहयोग में प्राचार्य सुमेश डाकवाले तथा व्याख्याता एफएम सिद्दीकी रहेंगे। एसडीएम हुजूर बलवीर रमन को वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी तथा वाहनों के लिए र्इंधन व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। सहयोगी आरटीओ संजय श्रीवास्तव तथा आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ल रहेंगे। परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम डॉ. डीपी सिंह को मतदान दलों तथा मतगणना दलों के प्रशिक्षण, नामांकन दाखिल करने के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण तथा चुनाव संबंधी अन्य प्रशिक्षणों की जिम्मेदारी दी गई है। सहयोगी प्राध्यापक अमरजीत सिंह होंगे। उपायुक्त सहकारिता शिवम मिश्रा को एनसीसी के अनुपालन में विधानसभावार मानीटरिंग, सम्पत्ति विरूपण तथा कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। डीएमओ रितिक टेंभरे सहयोग देंगे।
सुरक्षा की व्यवस्था करेंगे मैकाले
जिला आबकारी अधिकारी केएस मैकाले को प्रेक्षकों के लिए वाहन सुरक्षा, लाइजनिंग ऑफीसर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं चुनाव के दौरान शुष्क दिवसों की व्यवस्था का नोडल बनाया गया है। खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित सहयोग करेंगे। कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल को विधानसभावार मतपत्रों के मुद्रण तथा सुरक्षित भण्डारण एवं स्ट्रांग रूम का प्रभारी बनाया गया है। एटीओ श्यामविहारी तिवारी सहयोग करेंगे।
मतगणना स्थल पर भोजन-नास्ते की जिम्मेदारी
जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ल को मतगणना स्थल में भोजन, पानी एवं नाश्ते की जिम्मेदारी दी गई है। एएफओ एसके द्विवेदी सहयोग करेंगे। प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख को रूटचार्ट, जोन, सेक्टर, विधानसभावार नक्शे तैयार करने का नोडल बनाया गया है। अधीक्षक भू अभिलेख आरके श्रीवास्तव सहयोग करेंगे। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण नरेन्द्र शर्मा को मतदान सामग्री के वितरण तथा मतगणना की व्यवस्थाए माइकए टेन्ट, फर्नीचर की व्यवस्थाएं, मतगणना के लिए साइड प्लान एवं स्ट्रांग रूम निर्माण का नोडल बनाया गया है।
इलेक्शन प्लान तैयार करेंगे सहायक संचालक
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग सीएल सोनी को जिला इलेक्शन प्लान तैयार करने, चुनाव डाटाबेस तथा प्रेक्षकों के लिए जानकारियां तैयार करने का नोडल बनाया गया है। उन्हें एसएडीओ रवीन्द्र सिंह सहयोग करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नयन सिंह को कम्यूनिकेशन प्लानए मतदान सूची केन्द्रों के प्रकाशन, मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं, शैडो एरिया के चिन्हांकन तथा मतदाता सूची एवं मतदाता पर्ची का प्रभारी बनाया गया है।
Updated on:
28 Jul 2018 12:30 pm
Published on:
28 Jul 2018 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
