8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन पटवारियों की नियुक्तियां निरस्त, जानिए, कहीं आप तो नहीं

जिले में 134 पटवारियों के फाइनल वेरीफिकेशन में शासन की गाइड लाइन से बाहर हुई तीन नियुक्तियां

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

Jul 27, 2018

Canceled appointments of three-seater, know, you are not

Canceled appointments of three-seater, know, you are not

रीवा. जिले में पटवारियों की नयी नियुक्ति के बाद फाइनल सत्यापन में तीन पटवारियों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। दरअसल, जांच के दौरान पाया गया कि वह नियुक्ति की प्रक्रिया के दौरान सर्विस में थे। शासन ने पटवारी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नियुक्ति निरस्त कर दिया है। -जिले में 134 पटवारियों के फाइनल वेरीफिकेशन में शासन की गाइड लाइन से बाहर हुई तीन नियुक्तियां, शासन के आदेश के अनुसार जिले में 140 पटवारियों की नियुक्ति की जानी थी, पटवारी की नियुक्ति प्रक्रिया फाइनल होने के बाद 6 अगस्त को इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

150 अभ्यर्थियों में 134 हुए थे शामिल
शासन के आदेश के अनुसार जिले में 140 पटवारियों की नियुक्ति की जानी थी। काउंसिलिंग के दौरान 134 अभ्यर्थी पहुंचे। काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन सभी के दस्तावेजों का सत्यापन संस्था से कराया तो तीन अभ्यर्थियों आशीष कुमार, धर्मेंद्र ङ्क्षसह और मनीष कुमार का चयन प्रक्रिया के बाद जांच के दौरान रिपोर्ट में सामने आया कि ये तीन अभ्यर्थी विभिन्न सर्विस में रहते नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हुए। इसलिए तीनों पटवारियों की नियुक्ति एक्स सर्विस के आधार पर निरस्त कर दी गई। बताया गया कि नियुक्ति निरस्त के बाद अब जिले में 131 पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इंजीनियरिंग कॉलेज में 6 अगस्त से होगा प्रशिक्षण
पटवारी की नियुक्ति प्रक्रिया फाइनल होने के बाद 6 अगस्त को इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। भू-अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशिक्षण की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। पटवारियों के प्रशिक्षण के लिए 3 से पांच एकड़ तक भूमि अधिग्रहीत की गई है। प्रशिक्षण के लिए इलेक्ट्रानिक मशीनें भी मंगाई गई है।

ज्वाइंनिग लेटर के साथ दी गई थी सूचना
जिले में एक माह पहले कलेक्ट्रेट सभागार में पटवारियों की एक साथ काउंसिलिंग के बाद ज्वाइनिंग करायी गई थी। तत्कालीन समय में ही कलेक्टर ने वेरीफिकेशन के बाद पटवारियों को ज्वाइनिंग लेटर दिया था।