19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं, ये धोखेवाली सरकार है…

रैली निकालकर भाजपा ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, मीडिया को सौंपा ज्ञापन, घंटानाद आंदोलन के जरिए प्रदेश सरकार के विरूद्ध किया शंखनाद

2 min read
Google source verification
BJP staged a protest at the Collectorate

BJP staged a protest at the Collectorate

रीवा. अर्से बाद भाजपा नेताओं की नींद टूटी और प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर वे सड़क पर उतरे। विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवर को घंटानाद आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले शहर में रैली निकाली और इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे रहे।

बाद में सांसद व विधायक सहित सभी नेता कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और अपने मांगों का ज्ञापन प्रशासन को न देकर मीडियाकर्मियों को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि कांग्रेस सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। विकास कार्य सही तरीके से शुरू नहीं किए गए तो अभी यह आंदोलन सरकार के विरूद्ध शंखनाद है, आगे लड़ाई तेज की जाएगी।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्र्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार कुम्भकरणी नींद में सो रही है उसे जगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी आन्दोलन कर कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की सरकार का जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है ये सिर्फ धोखा देने वाली सरकार है। न जनता का काम हो रहा है और न विधायकों का न मंत्रियों का। प्रदेश में लूट, अराजकता, वायदा खिलाफी और भ्रष्टाचार बढ़ा हैै।

इसके पहले भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, सांसद जर्नादन मिश्रा, संभागीय संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, विधायक दिव्यराज सिंह, पंचूलाल प्रजापति, केपी त्रिपाठी, श्यामलाल द्विवेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मीडिया को ज्ञापन सौपा।

युवाओं को नशे के गर्त में धकेल रही सरकार : सांसद
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का ताण्डव हो रहा है। कहा कि हम रीवा जिले में कांग्रेस के इस लूट अराजकता और भ्रष्टाचार को चलने नहीं देगें। रीवा जिला नशीली दवाईयों और गांजा तस्करी का हब बन चुका है। पूरा पुलिस प्रशासन पैसों की उगाही में लगा है जिले के युवाओं को नशे में ढकेलने का काम हो रहा है। जो बर्दास्त नहीं किया जायेगा।