25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा: यह खबर पढ़ें नहीं तो छूट जाएगा प्रश्न

माशिमं ने की बदलाव की तैयारी, प्रश्नपत्र आउट होने की समस्या से निजात पाने की कवायद...

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Ajit Shukla

Dec 17, 2017

rewa

मंडल मुख्यालय का यह निर्णय प्रश्नपत्र लीक होने से बचाव के मद्देनजर लिया गया है।

रीवा। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पढऩे के लिए परीक्षार्थियों को अब केवल पांच मिनट का समय मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूर्व में दिए जाने वाले समय में कटौती करने का निर्णय लिया है। मंडल मुख्यालय का यह निर्णय प्रश्नपत्र लीक होने से बचाव के मद्देनजर लिया गया है।

मंडल ने लिया बदलाव का निर्णय
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान पूर्व की भांति परीक्षार्थियों को पहले प्रश्नपत्र दिया जाएगा। उसके पांच मिनट बाद परीक्षार्थियों उत्तरपुस्तिका दी जाएगी। उत्तरपुस्तिका दिए जाने के साथ समय की गणना शुरू हो जाएगी। प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका के वितरण में पांच मिनट का समयांतराल होगा। यह समयांतराल परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र पढऩे के लिए दिया जाएगा।

पहले मिलता रहा है 15 मिनट
गौरतलब है कि प्रश्नपत्र पढऩे के लिए पिछले वर्ष 15 मिनट का समय निर्धारित रहा है। जिसमें अब की बार कटौती की जा रही है। वैसे तो इस बावत अभी लिखित निर्देश जारी होना बाकी है। लेकिन यहां मंडल के संभागीय कार्यालय के सूत्रों की माने तो यह परिवर्तन गत वर्ष प्रश्नपत्र पढऩे के समय लीक हुए प्रश्नों के मद्देनजर किया जा रहा है। गत वर्ष इन 15 मिनटों में कई जिलों से प्रश्न लीक किए जाने की शिकायत मिली थी। मंडल मुख्यालय का यह निर्णय प्रश्नपत्र लीक होने से बचाव के मद्देनजर लिया गया है।

पर्याप्त माना जा रहा पांच मिनट
इधर शिक्षा अधिकारी भी मंडल मुख्यालय स्तर से लिए जा रहे निर्णय को उचित मान रहे हैं। अधिकारी व प्राचार्य प्रश्नपत्र पढऩे के लिए निर्धारित किए जा रहे पांच मिनट के समय को पर्याप्त मान रहे हैं। तर्क है कि पूरे प्रश्नपत्र का संक्षिप्त अवलोकन के लिए यह समय हर स्थिति में पर्याप्त है।

परीक्षा के लिए आवेदन की संख्या
हाईस्कूल की परीक्षा
33713 नियमित छात्र-छात्राओं की संख्या
3412 स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं की संख्या
हायर सेकेंड्री की परीक्षा
21850 नियमित छात्र-छात्राओं की संख्या
2177 स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं की संख्या