3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झगड़े के बाद प्रेमिका को गुस्साए प्रेमी ने गाड़ी से बार-बार कुचला, जानिए पूरा मामला

प्रेमी ने पार की क्रूरता की हदें...बार-बार प्रेमिका के ऊपर से निकाली गाड़ी..खून से लाल हो गई सड़क...

2 min read
Google source verification
girlfrind_murder.jpg

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए जिस तरीके से अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। घटना रीवा जिले के गोविंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छुहिया पहाड़ की है जहां शुक्रवार को एक महिला की सड़क पर क्षत विक्षत लाश मिली थी, पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो कुछ ही घंटों में पुलिस के हाथ कातिल तक पहुंच गए और वारदात का जो सच सामने आया वो हैरान कर देने वाला था।

प्रेमिका को बार-बार गाड़ी से कुचला
प्रेमी के क्रूरता की सारी हदें पार करने की घटना रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके के छुहिया पहाड़ की है जहां एक महिला की लाश सड़क पर क्षत विक्षत हालत में मिली थी। महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस को पता चला कि महिला के संबंध मुनीर नाम के ट्रक चालक से थे। मुनीर मुख्य तौर पर यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था लेकिन बीते कुछ समय से महिला के साथ बघवार में किराए के मकान में रह रहा था। वारदात के बाद से मुनीर भी ट्रक लेकर फरार था लिहाजा पुलिस का शक उस पर गहराया और जब पुलिस ने कुछ घंटों बाद मुनीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसने ही प्रेमिका को बार-बार ट्रक से कुचलकर मारा है।

यह भी पढ़ें-जिम से लौट रही युवती को ट्रक ने कुचला, मौत

अवैध संबंधों के शक में बना हैवान
आरोपी मुनीर ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि उसे शक था कि महिला के संबंध उसके ही एक अन्य साथी ट्रक ड्राइवर के साथ हैं और इसी कारण दोनों के बीच रोज विवाद होने लगा था। रोजाना होने वाले विवाद से तंग आकर शुक्रवार को दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला लिया। मुनीर महिला को ट्रक में बैठाकर उसे छोड़ने जा रहा था लेकिन इसी दौरान रास्ते में एक बार फिर उनके बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद महिला ट्रक से उतर गई। उसी वक्त मुनीर ने अपना आपा खो दिया और ट्रक से उतरी प्रेमिका पर ही ट्रक चढ़ा दिया। मुनीर का गुस्सा इतने जल्दी शांत नहीं हुआ और उसने बार-बार ट्रक को प्रेमिका के शव के ऊपर से निकाला और फिर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- बिलखता रहा ढाई साल का मासूम, पत्नी को मारकर फांसी पर लटक गया पिता

जीपीएस ट्रेस कर पकड़ाया आरोपी
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला और ट्रक ड्राइवर मुनीर के प्रेम संबंधों के बारे में मकान मालिक से पता चला था। इके बाद पुलिस ने उस ट्रक के मालिक से संपर्क किया जिसका ट्रक मुनीर चलाता था। ट्रक मालिक से संपर्क होने के बाद जीपीएस सिस्टम से ट्रक को ट्रैक किया गया और आरोपी को सतना जिले के अमरपाटन से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

देखें वीडियो- मास्क पर 'महाभारत'

Story Loader