26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा गैलन में कैरोसिन लेकर आए और मम्मी को जला दिया

सीधी जिले के कुसमी थाना अन्तर्गत घुरघुटी गांव में हुई घटना, आठ साल की बच्ची ने खोला हत्या का रहस्य, सम्पत्ति का था विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shiv Shankar Pandey

•

Updated: 1 Apr 2018, 7:28 PM IST

murder

murder

रीवा. मेरी मम्मी सुबह खाना बना रही थी। दरवाजे में दस्तक हुई तो मम्मी ने दरवाजा खोला। चाचा गैलर में तेल लेकर आए और मेरी मम्मी के ऊपर डाल दिया। मम्मी वहां से भागकर बाथरूम के पास चली गई तो चाचा ने माचिस से जला दिया। हम और ड्राइवर पानी डालकर आग को बुझाया। एक आठ वर्षीय बच्ची के मुंह से घटना का यह विवरण सुनकर परिजनों के रोंगटे खड़े हो गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सीधी जिला चिकित्सालय से रेफर करने के बाद परिजन उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर आए जहां शनिवार देर रात महिला ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला
सीधी जिले के कुसमी थाना ग्राम घुरघुटी में महिला नीतू सिंह पति स्व. विष्णुदेव सिंह 32 वर्ष शनिवार की सुबह करीब नौ बजे आग से जल गई थी। बुरी तरह झुलसी महिला को ड्राइवर गाड़ी से उपचार के लिए सीधी जिला चिकित्सालय लेकर आया। सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। महिला करीब नब्बे फीसदी तक झुलस चुकी थी। अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी और महिला के बयान दर्ज कराए। हालांकि महिला ने अपने बयान में क्या जानकारी दी है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

संपत्ति हथियाना चाहता था देवर
विधवा महिला की संपत्ति को देवर अखिलेश सिंह हथियाना चाहता था। महिला के पति की मौत आठ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद महिला अपनी मासूम बच्ची वैष्णवी सिंह के सहारे जीवन गुजार रही थी। ससुराल वाले महिला को किसी तरह घर से निकालना चाहते थे ताकि उसके हिस्से की संपत्ति को हथिया सके। इसके लिए आए दिन वे महिला के साथ मारपीट कर प्रताडि़त करते थे। काफी प्रयास के बाद भी जब महिला घर छोड़कर नहीं गई तो उसे देबर ने जिंदा जला दिया। रविवार की सुबह जब शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया तो महिला के ससुराल पक्ष के लोग नहीं आए बल्कि मायके वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।

सीधी पुलिस करेगी पूरे मामले की जांच
इस पूरे मामले की जांच अब कुसमी पुलिस करेगी। अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पंचनामा करवाया है जिसे अब जांच के लिए सीधी भेजा जा रहा है। मर्ग डायरी की सीधी पुलिस जांच करेगी और संबंधितों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में क्या तथ्य सामने आयेंगे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

balmukund dwivedi IMAGE CREDIT: patrika

गर्मी की छुट्टी पर मां के पास आई थी पुत्री
आठ साल की वैष्णवी गर्मी की छुट्टी पर अपनी मां के साथ आई थी। वह सीधी में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। वह इस वर्ष सेकेण्ड क्लास में पढ़ रही थी। छुट्टी होने पर वह अपने मां के पास गांव गई हुई थी। उसे क्या पता कि उसकी आंखों के सामने ही मां को जला दिया जाएगा। उस खौफनाक मंजर को शायद वह पूरी जिंदगी न भुला सके।