17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकिया डेम का गेट बंद, टमस का जलस्तर घटा

प्रशासन की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण, अभी खतरे के निशान से जल स्तर को बताया काफी पीछे

2 min read
Google source verification
Bukia Dame's gate closed, water level of Tomas reduced

bansagar

रीवा. सतना जिले में हुईबारिश के चलते बकिया डेम का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। एक दिन पहले दो गेट खोले गए थे लेकिन डेम में पानी की आवक घटने लगी जिसके चलते सुबह से ही बंद कर दिया गया। इसका असर नदी के जलस्तर पर हुआ है। सायं चार बजे से यह घटने लगा जो देर रात तक करीब ५० मीटर तक नीचे खिसक गया है। बताया गया है कि डेम का डेंजर प्वाइंट २८०.५० मीटर पर है, रात्रि आठ बजे इसका जलस्तर २७९.१५ मीटर पर रहा। ऊपरी हिस्से में बारिश भी कम हुईहै। गेट बंद करने के बाद पानी नहरों के माध्यम से निकाला जा रहा है। डेम का गेट खोले जाने से टमस नदी के जलस्तर पर भी तेजी से वृद्धि हुई थी। सुबह ९४.८० मीटर पर था, जो दोपहर बाद से घटने लगा। रात्रि आठबजे यहां पर करीब चालीस मीटर से अधिक की गिरावट हुई। ९४.३८ मीटर जलस्तर दर्ज किया गया।

कंट्रोल रूम से यूपी का संपर्क नहीं हो सका
जिले के तराईअंचल में टमस नदी का पानी कईबार निचले हिस्से उत्तर प्रदेश की नदियों पर बाढ़ के दौरान प्रभावित होता है। अंदवा और बेलन नदी का जब जलस्तर बढ़ता है तो टमस के पानी का बहाव रुक जाता हैऔर वह गांवों में घुसने लगता है। इस कारण कुछदिन पहले ही मिर्जापुर में दोनों राज्यों के बड़े अधिकारियों की बैठक हुईथी, जिसमें तय किया गया था कि दोनों स्थानों के कंट्रोल रूम बराबर संपर्क में रहेंगे। बुधवार को रीवा के कंट्रोल रूम से हर आधे घंटे में संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन जो नंबर दिया गया था उसमें किसी ने फोन ही रिसीव नहीं किया।

बाणसागर के पानी में भी बढ़ोत्तरी
बाणसागर बांध के जलस्तर पर भी बीते कई दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। तीन दिन पहले ३३४.०५ मीटर दर्ज किया गया था जो बुधवार की रात आठ बजे ३३४.६० हो गया है। इस बांध का डेंजर प्वाइंट ३४१.६४ मीटर है। अभी कईदिन इसके भरने में लगेंगे।

निगम ने भी बनाया कंट्रोल रूम
शहर में हो रही बारिश से निपटने के लिए नगर निगम ने भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अरुण मिश्रा होंगे। यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष कोठी कम्पाउण्ड स्थित पानी की टंकी के नीचे नगर निगम के स्वास्थ्य स्टोर में संचालित होगा। इसका नंबर 076 6 2-25456 8 है। अलग-अलग समय के लिए इस कक्ष में प्रभारियों की तैनाती रहेगी। कलेक्ट्रेट के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर ०७६६२-२५५१४२ है। यहां पर लोग सूचनाएं दे सकेंगे।