
cm rise school in rewa, principal varunendra singh
रीवा। प्रदेश सरकार ने सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत की है। जहां पर प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्कूलों को केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर आगे बढ़ाया जाएगा। इनके संचालन को लेकर अभिभावकों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं। इन्हीं सवालों का जवाब आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 'पत्रिका' ने रीवा शहर के सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य वरुणेन्द्र प्रताप सिंह से बातचीत की। जिले के 12 सीएम राइज स्कूलों में से केवल एक ही नियमित प्राचार्य की नियुक्ति हुई है। अन्य स्कूलों में उप प्राचार्यों को ही प्रभार दिया गया है। शुरुआती दौर होने की वजह से कई अड़चनें भी सामने आ रही हैं, जिस पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
सवाल- सीएम राइज स्कूल का कांसेप्ट क्या है, सरकारी स्कूलों से यह कितना अलग है?
जवाब- यह सर्वसुविधा युक्त विद्यालय होगा, सरकार का प्रयास है कि चरणबद्ध तरीके से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। संगीत, खेल, प्रयोगशालाएं, नियमित कक्षाएं व्यवस्थित संचालित हों। सरकारी स्कूलों में जो सुविधाएं अब तक नहीं थी वह मिलेंगी। आम नागरिक के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों की तरह अच्छी पढ़ाई कर पाएंगे।
सवाल- सीएम राइज में प्रवेश किस कक्षा से होगा और इसकी प्रक्रिया क्या रहेगी?
जवाब- सीएम राइज विद्यालय में प्रवेश मूल रूप से जहां पहले से सुविधाएं हैं, वहां पर एलकेजी या फिर प्रथम कक्षा से प्रवेश दिए जा रहे हैं। यह स्कूल की सुविधा पर निर्भर है। आवेदन करने पर सीट संख्या के आधार पर इंटरव्यू के जरिए प्रवेश दिया जाएगा, संख्या अधिक होने पर लॉटरी सिस्टम अपनाया जाएगा।
सवाल- हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए अलग-अलग कक्षाएं होंगी या फिर कामन होगी?
जवाब- इसके लिए अलग-अलग कक्षाएं लगेंगी। अभी हिन्दी मीडियम के ही अधिकांश स्कूल हैं। अंग्रेजी माध्यम के प्रवेश की तैयारियां की जा रही हैं।
सवाल- पीके स्कूल को शहर का सीएम राइज स्कूल बनाया गया है, इसमें केवल छात्राओं को प्रवेश मिलेगा क्या?
जवाब- इसमें केवल छात्राओं को ही प्रवेश मिलेगा, कुछ अभिभावकों की ओर से एक याचिका कोर्ट में लगाई गई थी। जिसमें कहा गया कि कन्या विद्यालय रीवा में कम हैं। यहां दोनों के प्रवेश से कन्याओं का विद्यालय कम हो जाएगा। इस पर सरकार ने कहा है कि इसे कन्याओं के लिए ही रखा जाए।
सवाल- सीबीएसइ या दूसरे बोर्ड की छात्राओं का इसमें प्रवेश हो पाएगा क्या?
जवाब- इसमें कुछ वर्जित जैसा निर्देश नहीं है, आगे यदि कोई मामला आता है तो मार्गदर्शन लेकर काम करेंगे।
---------------------
Published on:
23 Jun 2022 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
