4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर ने केन्द्रों पर बारदाने का कराया वजन तो 40 के बजाय 41 किलो मिला धान, इन अधिकारियो पर लटकी तलवार

कृषि मंडी सचिव चाकघाट-चार समिति प्रबंधकों सहित आधा दर्जन से अधिक को शोकॉज, तीन दिन में मांगा जवाब

3 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

Jan 11, 2019

Collector collects weight of 41 kg of paddy

Collector collects weight of 41 kg of paddy

रीवा. खरीदी केन्द्रों पर किसानों की अधिक उपज तौल करने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने मनिकवार समिति के खरीदी केन्द्र पर बोरो का रेंडम वजन कराया तो 41 किलो धान निकला। इसी तरह चाकघाट सहित कई अन्य केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान लपरवाही और मनमानी को लेकर कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी सचिव चाकघाट सहित आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण नोटिस जारी जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर को मिली खामियां तो पकड़ाई नोटिस
कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी केन्द्रों में लापरवाही बरतने पर चार समिति प्रबंधकों सहित नोडल अधिकारी व सचिव कृषि उपज मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

समर्थन मूल्य की खरीदी में प्रभारियों की मनमानी
खरीफ विपणन वर्ष २०18-19 में समर्थन मूल्य पर धान केन्द्र खीरा के समिति प्रबंधक को कृषकों से धान की प्रति बोरा ८०० किलोग्राम अधिक व प्रति बोरा पांच रुपए लिए जाने तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे के भार में भिन्नता होने सहित अतिरिक्त पैसों की मांग की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

केन्द्रों के इलेक्ट्रानिक तौल कांटे में खराबी
इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र मनिकवार के समिति प्रबंधक को इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे में खराबी पाए जाने तथा धान के बोरों की रेण्डम तौलाई करने पर कुछ बोरों में 41 किलो धान की मात्रा किसानोंं से लिया पाया गया। साथ ही उनके खरीदी केन्द्र पर अनुपस्थित रहने व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें न करने के आरोप में शोकॉज दिया है। जबकि समिति प्रबंधक धान खरीदी केन्द्र गढ़वा में धान की नियत तौलाई के लिए दो सौ रुपए अतिरिक्त लिए जाने की शिकायत पर एवं समिति प्रबंधक धान खरीदी केन्द्र चाकघाट द्वारा कृषकों से धान की उतराई व तौल कांटे तक ले जाने के लिए प्रति क्विटल 14 रुपए की दर से राशि ली जा रही है। जो निर्धारित दर से अधिक है। साथ ही बोरी की तुलाई के दौरान निर्धारित मात्रा से ज्यादा की तौलाई कराने पर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है।

सचिव कृषि उपज मंडी चाकघाट
इसी प्रकार सचिव कृषि उपज मंडी चाकघाट को धान खरीदी केन्द्र में धान उपार्जन कार्य में निगरानी न करने व पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि जय कुमार सिंह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं नोडल धान खरीदी केन्द्र विपणन चाकघाट को धान खरीदी, परिवहन भुगतान में निगरानी व पर्यवेक्षण कार्य न करने पर कलेक्टर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पत्रिका ने पहले ही उठाया था मुद्दा
केन्द्रों पर किसानों से अतिरिक्त तौल का मुद्दा पत्रिका ने पहले ही उठाया था। मामले को कलेक्टर ओपी श्रीवातव ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं केन्द्रों का निरीक्षण किया। बोरों का वजन कराया तो कई केन्द्रों पर ४१ किलो तक अधिक पाया गया।

29 हजार किसानों ने बेची 9 लाख क्विंटल धान
जिले में अब तक 21 हजार से अधिक किसानों ने करीब 9 लाख क्विंटल धान की तौल की है। जिसकी कीमत 156 करोड़ रूपए होती है। लेकिन, सरकार ने अभी तक करीब ६० करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि परिवहन अभी तक 6.40 लाख क्विंटल का हो सका है।
समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अब 25 जनवरी तक
शासन ने धान खरीदी के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। पात्र किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ देने के लिये अंतिम तिथि को बढाकर 25 जनवरी कर दिया गया है। जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में 25 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जायेगी। जिला आपूर्ति नियंत्रक आरएस ठाकुर ने सभी पंजीकृत किसानों से 25 जनवरी के पूर्व नजदीकी खरीदी केन्द्रों में जाकर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का लाभ उठाने की अपील की है।