9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवेदक को भगाया तो कार्यालय पहुंच गए कांग्रेसी, तहसीदार ने कहा अब ऐसा नहीं होगा

- हुजूर तहसील में पहुंचें कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा जनता के लिए हमारे मुद्दे अब भी पहले जैसे

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Jan 30, 2020

rewa

congress leader rewa and administration controversy ,congress leader rewa and administration controversy


रीवा। हुजूर तहसील कार्यालय में बुधवार को आए एक आवेदक को तहसीलदार ने फटकार लगाकर भगा दिया। साथ ही कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग भी किया, जिससे आवेदक ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू से शिकायत कर दी। कुछ ही समय हुआ था कि शहर अध्यक्ष कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने तहसीलदार रामेश्वर त्रिपाठी से घटना के बारे में जानना चाहा तो त्रिपाठी ने कहा कि अधूरा आवेदन था। वहीं पर मौजूद आवेदक पारस कुशवाहा निवासी लक्ष्मणपुर ने कहा कि वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत भूमि से जुड़ा आवेदन देने के लिए आया था। तहसीलदार के पैर छुए और अपनी बात बताना ही चाह रहा था कि उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कार्यालय के बाहर भगा दिया। इस पर शहर अध्यक्ष मंगू ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार है, इसलिए अब तक धरना-प्रदर्शन की स्थितियां निर्मित नहीं हो रही थी, लेकिन यदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ अभद्रता पूर्वक बर्ताव होगा तो पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह तैयार हो जाएं अभी धरना शुरू किया जाएगा। इस पर तहसीलदार त्रिपाठी ने कहा कि उनकी बातों को आवेदक ने अन्यथा लिया है, समझने में कमी हो गई। अब दोबारा ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। इस दौरान मंगू के साथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों की पहचान भी कराई और कहा कि जनता के मुद्दे लेकर ये आएंगे और अभद्रता हुई तो धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।