25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा में 94 प्रतिशत टीकरण पहुंचने के बाद घटने लगी रफ्तार, पीएमओ की मॉनीटरिंग में खुलासा

कलेक्टर ने टीकाकरण की समीक्षा कर टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाए जाने को दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 23 Jul 2018, 12:20 PM IST

Decrease rate decreases after reaching 94 percent tion in Rewa

Decrease rate decreases after reaching 94 percent tion in Rewa

रीवा. कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को कलेक्टर ने शिशुओं तथा माताओं के टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा, शासन ने दिसम्बर 2018 तक जिले का सम्पूर्ण टीकाकरण 90 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मिशन इन्द्रधनुष तथा लगातार प्रयासों से कुछ माह पूर्व तक रीवा जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 94 तक पहुंच गया था लेकिन पिछले तीन माह से इसमें गिरावट आयी है। कलेक्टर की समीक्षा बैठक के दौरान पीएमओ की मॉनीटरिंग रिपोर्ट की चर्चा के दौरान इस बात का खुलासा हुआ।

पीएमओ की मॉनीटरिंग रिपोर्ट का खुलासा
प्रधानमंत्री हाउस से जिले में शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को टीकरण की मॉनीटरिंग की जा रही है। जिसमें स्थित बेहद खराब पायी गई है। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द प्रगति को बढ़ाएं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बालविकास विभाग मिलकर प्रयास करें। इसके लिए पूरे जिले में सघन अभियान चलाएं। टीकाकरण से एक भी शिशु और गर्भवती माताएं वंचित नहीं होने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जनता भी टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रही है। आशा तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें।

हर गर्भवती माता का अनिवर्य रूप से कराएं पंजीयन
हर गर्भवती माता तथा शिशु का अनिवार्य रूप से पंजीयन करें। सही पंजीयन न होने पर पात्र बच्चे तथा महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह जाती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मिशन इन्द्रधनुष की तरह दल बनाकर टीकाकरण का अभियान चलाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने टीकाकरण की कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में शत प्रतिशत टीकरण पर जोर
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बीके अग्निहोत्री ने बताया कि दिसम्बर माह तक शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। आगामी तीन महीनों में सम्पूर्ण टीकाकरण के आठ सौ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस पूरे अभियान की मॉनीटरिंग प्रधानमंत्री के कार्यालय से की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवालए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला शिक्षाधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।