छात्रों की 18 जून से चलेंगी कक्षाएं
हायर सेकंडरी से लेकर प्राथमिक शालाओं तक में छात्रों की कक्षाएं 18 जून से शुरू होगी। इससे पहले स्कूल की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। इस निर्देश के साथ प्राचार्यों को 11 मई से ही स्कूल खोलने का निर्देश है। प्राचार्य के साथ सभी शिक्षकों को भी 11 मई से ही स्कूल पहुंचना है। लेकिन शिक्षकों की बात तो दूर प्राचार्य व प्रधानाध्यापक भी स्कूल पहुंचने की जहमत मोल नहीं ले रहे हैं।