
dharam jhulelal jayanti on 7th april lord cheti chand festival
रीवा. चेटीचंड भगवान झूलेलाल के जन्म दिवस पर सिन्धु नवयुवक मंडल ने शनिवार को शोभा यात्रा एवं बाइक रैली निकाली। सुबह तोपखाना सिंधी कालोनी में भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना व महाआरती की गई।
इसके बाद पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह व सिन्धु नवयुवक मंडल के संस्थापक शंकर सहानी ने शांती का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।
बाइक रैली तोपखाना सिंधी कालोनी से शुरू होकर जवाहर नगर, धोबिया टंकी, प्रकाश चौराहा, जयस्तंभ, कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा पहुंची। वहां से गल्ला मंडी, शिल्पी प्लाजा, कला मंदिर, अस्पताल चौराहा, धोबिया टंकी होते हुए सिंधु भवन में समाप्त हुई।
रास्ते में जगह - जगह प्रसाद वितरण कर रैली का स्वागत किया गया। रैली में झूलेलाल के नारे लगाए गए। युवाओं में काफी उत्साह रहा।
स्कूटर रैली में प्रमुख रूप से संजय केवलानी, पवन झामनानी, मोहित रामवानी, गौरव सहानी, चुंगवानी, अंकुर बहेत्रा, प्रकाश झामनानी सहित सैकडों वाहनों में युवक शामिल रहे।
झूलेलाल की सजीव झांकी के रूप में शिवम दुर्गिया आकर्षण का केंद्र रहे। समाज के वरिष्ठजनों ने पच्चीस केक काटे।
इस अवसर पर सिन्धु नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मुकेश चेलानी, प्रेम चंद बुद्धवानी, चंदीराम केसवानी, संतूलाल आहूजा, घन्श्याम दास काकवानी, किशन चंद खिलवानी, कैलाश कोटवानी, रमेश कुंजवानी, नरेश काली, अशोक मंजानी, शंकर, रेवाचंद आहूजा, प्रकाश खिलवानी, वासुदेव ठारवानी, अर्जुन खिलवानी, चंदू ठारवानी, गुलाब सहानी, नरेश दुर्गिया, बलराम वाटवानी, सुरेश खिलवानी, अशोक झामनानी व मुकेश वाधवानी सहित भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Published on:
07 Apr 2019 12:49 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
