
door to door collection, nagar nigam rewa
रीवा। शहर में बेपटरी हो रही डोरटूडोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम के अधिकारियों और ठेका कंपनी के कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें यह बात सामने आई कि डोरटूडोर कचरा कलेक्शन वाहन वार्डों में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से लोग खाली प्लाट, सड़क या फिर नालियों पर कचरा फेक रहे हैं।
स्वच्छता मिशन की नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त मीना पटेल ने कहा कि कई वार्डों से एक जैसी शिकायतें आ रही हैं, जिससे यह माना जा सकता है कि व्यवस्था में कमियां हैं। उन्होंने कहा कि शहर के कई स्थान ऐसे हैं जहां पर डस्टबिन रखे गए हैं, वहां पर कचरे का ढेर सुबह से शाम तक लगा रहता है। इसलिए अब अपना प्रयास यह होगा कि पूरे शहर को डस्टबिन फ्री कर दें और डोरटूडोर कचरा कलेक्शन शतप्रतिशत किया जाए।
बैठक में पहुंचे निगम के सफाई दरोगा एवं अन्य कर्मचारियों ने कहा कि कचरा कलेक्शन की जवाबदेही संभाल रही ठेका कंपनी रामकी के कर्मचारी मनमानी रूप से कार्य करते हैं। कई वार्डों में बिना सूचना के जाते ही नहीं हैं। इस वजह से लोग बाहर कचरा फेक देते हैं, इससे सफाई के बाद भी मोहल्लों में कचरा नजर आता है।
- टोलफ्री नंबर भी जारी करेगा निगम
कचरा कलेक्शन से जुड़ी समस्याओं को सुनने के लिए नगर निगम टोलफ्री नंबर भी जारी करेगा। सहायक आयुक्त मीना पटेल ने बताया कि पूर्व में ठेका कंपनी की ओर से नंबर जारी किया गया था लेकिन अब निगम अपनी ओर से मानीटरिंग के लिए व्यवस्था बनाएगा। उन्होंने कहा है कि सप्ताह भर के भीतर नया टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि किस वार्ड में कचरा कलेक्शन के लिए वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
Published on:
21 Apr 2019 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
