रिमाइंडर नोटिस भी किया नजरंदाज
यह कार्य 30 जुलाईके पहले कराया जाना जाना था लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने सामान्य निर्देश समझते हुए ऐसा नहीं कराया। इसके बाद एक और रिमाइंडर नोटिस जारी की गईथी, उसे भी नजरंदाज किया गया। अब चेतावनी भरा पत्र आया है कि ३१ अगस्त को सभी नगरीय निकायों के लेखों की सीए आडिट की रिपोर्टजारी करनी थी लेकिन निकायों द्वारा जानकारी नहीं भेजे जाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका है। नगरीय प्रशासन वित्त के संयुक्त संचालक ने कहा है कि जिन निकायों की रिपोर्टनहीं आईहै, उनके यहां की चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि नहीं भेजी जाएगी। यदि यह राशि शासन द्वारा निगम को नहीं मिली तो कर्मचारियों और अधिकारियों को इस महीने वेतन मिलना मुश्किल हो जाएगा।