बैकुंठपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
बैकुंठपुर पुलिस ने एक दिन पूर्व जिलाबदर के आरोपी युवराज सिंह उर्फ छोटू पिता योगेन्द्र उर्फ सरदार सिंह निवासी तिलखन, राजकरण उर्फ बेटू पिता अरुण प्रताप सिंह निवासी तेंदुन थाना बैकुंठपुर को गिरफ्तार किया था जिनके खिलाफ जिलाबदर का आदेश जारी हुआ था और आदेश का उल्लंघन कर वे अपने घर में रह रहे थे। पकड़े गए आरोपी युवराज सिंह की भूमिका सगरा थाना क्षेत्र में दस 13 दिन पूर्व हुई लूट की एक घटना में भूमिका सामने आई है। अनुपमा द्विवेदी पति हरीश कुमार द्विवेदी 38 वर्ष निवासी हरिहरपुर 20 मार्च को अपने पति के साथ दो पहिया वाहन में सवार होकर जेवर का काम करवाने रीवा जा रही थी। हरिहरपुर गांव के समीप ही बाइक से आए बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया था जिसमें बैग में एक जोड़ी झुमका, कान का टाप्स, पायल, 15 हजार नकद रखे हुए थे। पुलिस ने वाहन नम्बर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की थी जिसकी तलाश की जा रही थी।