26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला पुलिस आरक्षक ने लगाई फांसी, देखें वीडियो

कोर्ट में तैनात एक महिला पुलिस आरक्षक ने फांसी लगा ली है, अच्छी बात यह रही कि इसकी जानकारी तुरंत घरवालों को लग गई, तो उन्होंने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।    

less than 1 minute read
Google source verification
महिला पुलिस आरक्षक ने लगाई फांसी, देखें वीडियो

महिला पुलिस आरक्षक ने लगाई फांसी, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के रीवा शहर में महिला पुलिस आरक्षक के फांसी लगाते हडक़ंप मच गया, महिला आरक्षक ने नेहरू नगर स्थित घर में फांसी लगाई थी, फिलहाल महिला आरक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। महिला आरक्षक का नाम संध्या वर्मा है जो न्यायालय में पदस्थ थी।

बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक ने शनिवार की सुबह 10 बजे अपने घर में फंदा लगा लिया। गनीमत रही कि परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी हो गई जिन्होंने उनको नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की वजह से आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक संध्या वर्मा निवासी नेहरू नगर ने अपने घर में यह कदम उठाया है। वे न्यायालय में कार्यरत हैं।

जिस समय महिला आरक्षक ने फांसी का फंदा लगाया, उसी समय परिजन कमरे में पहुंच गए। उन्होंने तत्काल महिला को नीचे उतार लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला आरक्षक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है। घटना के वास्तविक कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घर में कुछ विवाद होने की जानकारी दी है। फिलहाल महिला आरक्षक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि महिला आरक्षक का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे।