3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकर संक्रांति पर युवाओं ने उठाया पतंगबाजी का लुत्फ

टीआरएस ग्राउंड में देखने बड़ी संख्या में जुटे लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 16 Jan 2020, 3:43 PM IST

festival of makar sankranti 2020 celebrated in rewa

festival of makar sankranti 2020 celebrated in rewa

रीवा. मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को पतंगबाजी के प्रति युवाओं में गजब की दीवानगी देखने को मिली। हिन्दू उत्सव समिति धर्मपरिवार की ओर से शासकीय ठाकुर रणमत सिंह कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टिसिपेट किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.सीवी.शुक्ला ने किया। अध्यक्षता डॉ.केके.परौहा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद लखनलजाल खंडेलवाल मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में राजीव वर्मा एवं सुरेश राय रहे।

युवा अध्यक्ष सुमित मांजवानी ने बताया कि, संस्थापक संरक्षक नारायण डिगवानी के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित की जाती है। बताया कि, 41 प्रतिभागियों ने पतंगबाजी में भाग लिया। कनिष्ठ, वरिष्ठ वर्ग में खींच एवं ढ़ील प्रतियोगिता हुई। आयोजन समिति के सुनील अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, मुकेश पाटकर, सुरेश विश्नोई ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन प्रतिभागियों ने किया बेस्ट परफॉर्मेंस
कनिष्ठ वर्ग की ढ़ील प्रतियोगिता में प्रथम वंश डिगवानी, द्वितीय आयुष शर्मा एवं तृतीय स्थान पर दक्ष मौर्या रहे। खींच प्रतियोगिता में प्रथम प्रांसू कोरी, द्वितीय अर्श खान एवं तृतीय आशीष सेन रहे। वरिष्ठ वर्ग की ढ़ील प्रतियोगिता मे प्रथम साहिल मंसूरी, द्वितीय सौरभ गुप्ता एवं तृतीय फैज खान रहे। विशेष पुरस्कार विक्रम सोंधिया को दिया गया। खींच प्रतियोगिता में प्रथम मोनू गोस्वामी, द्वितीय आयुष शुक्ला, तृतीय हर्ष वर्मा रहे। विशेष पुरस्कार मोनिका साकेत को मिला।