15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में भड़की आग, बुझाने के प्रयास में झुलसे वृद्ध की मौत

नईगढ़ी थाने के छत्रगढ़ गांव में हुई हृदय विदारक घटना, पुलिस पहुंची  

less than 1 minute read
Google source verification
Fire erupts in farm, scorched old man dies

Fire erupts in farm, scorched old man dies

रीवा. गुरुवार की दोपहर अचानक भड़की आग से खेत की फसल जल गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में वृद्ध बुरी तरह झुलस गए जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। यह हृदय विदारक हादसा नईगढ़ी थाने के छत्रगढ़ गांव में हुआ।

छत्रगढ़ गांव में रहने वाले मोहनलाल पटेल (70) ने दोपहर नदी के किनारे स्थित महुआ के पेड़ के नीचे सूखे पत्तों को जलाने के लिए आग लगाई थी लेकिन हवा तेज होने की वजह से आग फैल गई और समीप ही स्थित खेत में खड़ी फसल को अपने आगोश में ले लिया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान वृद्ध ने स्वयं पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग से उनका पूरा शरीर झुलस गया।

शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। हादसे में खेत की पूरी फसल भी जलकर खाक हो गई है। घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वृद्ध ने खेत से दूर आग लगाई थी लेकिन हवा के कारण वह फैल गई।