4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई की तगड़ी मार, बढ़ सकते हैं फलों के रेट, यहां देखें दामों की लिस्ट

सप्ताहभर में ही मुंगफली, साबूदाना, सिघाड़ा और मेवे के दामों में उछाल देखा गया है...

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Astha Awasthi

Apr 07, 2022

fruits-650_650x488_71434977207.jpg

Fruit prices

रीवा। चैत्र नवरात्र के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के रमजान भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में उपवास और रोजे करने वालों का जायका फलाहारी सामग्रियों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ रखा है। नवरात्र और रमजान में फलाहारी तथा इफ्तारी की सामग्री के दाम आसमानी हो रहे हैं। फलों और अन्य सामग्रियों के आसमान छूते दामों में देवी भक्तों और परवरदिगार की इबादत करने वालों के सामने महंगाई का संकट खड़ा हो गया है।

सप्ताहभर में ही मुंगफली, साबूदाना, सिघाड़ा और मेवे के दामों में उछाल देखा गया है। फलों के भाव में सबसे अधिक तेजी आ रही है। नवरात्र में व्रत रखने वाले मुख्य रूप से फलहार में साबूदाना, सिंघाड़ा, मेरे से बनने वाली खाद्य सामग्री का सेवन करते हैं। वहीं आलू और मौसमी फलों की मांग भी बढ़ गई है। अभी फलों को छोड़ दिया जाए तो बीते सप्ताह 120 रुपए प्रति की दर से मिल रहा सिंघाड़े का अब 140 रुपए प्रति किलो में रहा है। इसी तरह मखाने के दाम में भी 100 रुपए प्रति किलो तक का उछाल आया है। इसके अलावा बादाम, काजू, किशमिश आदि के दाम में भी वृद्धि हुई है।

दाम और बढ़ने की संभावना

20 रुपए में मिलने वाला नारियल इन दिनों 25 से 30 रुपए में मिल रहा है। चुनरी, नारियल, कलश की दुकानें सज गई है। व्यापारियों का कहना है जो दाम एक बार चढ़ जाते हैं। आगे भी बढ़ने का अनुमान होता है।

फलों के भाव

अंगूर-60 रुपए किलो
सेव:-100 रुपए किलो
संतरा- 80 रुपए किलो
अनार-100 रुपए किलो
तरबूज-30 रुपए किलो
खरबूजा-40 किलो

प्रसाद-चुनरी की दुकानें सजी

नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों के आसपास बाजार सज गए हैं। माता की चुनरी पोशाक की कई वैरायटी उपलब्ध है। लहरीदार चुनरी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। मंदिर में सजावट का सामान भी खूब बिक रहा है। जरी की पोशाक खास पसंद की जा रही है। श्रृंगार का सामान पैकेट व कलात्मक सनावदी गहने भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं, हालांकि इनके दाम भी बढ़े हुए हैं, जिससे श्रद्धालु खरीदने से बच भी रहे हैं। शहर के रानीतालाब में भेला सजाया गया है, वहीं फूलगती मंदिर के पास भी दुकानें सजाई गई हैं। इसी तरह रमजान को मद्दे नजर शहर के अस्पताल चौराहे स्टेच्यू चौक, प्रकाश चौक आदि स्थानों पर दुकानें सजाई गई है।