
Gambhir was running in the pit near the drain, many traders were placi
रीवा। लॉकडाउन में संचालित हो रहे जुएं के फड़ में पुलिस ने दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनकी गाडिय़ां सहित काफी संख्या में नकदी बरामद की है। आरोपी एक गड्ढे के अंदर छिप कर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देख कर दर्जन भर लोग फरार हो गए जिनकी गाडिय़ां पुलिस थाने उठा लाई। सिटी कोतवाली थाने के जोरी गांव में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने अमहिया, बिछिया व सिटी कोतवाली थाने की पुलिस की टीमें गठित की और कार्रवाई के निर्देश दिए। शाम करीब 7 बजे जैसे ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। दर्जन भर से अधिक लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए जबकि 8 लोगों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने 8 जुआरियों को हिरासत में लिया है जिनके कब्जे से 10800 रुपये नगदी बरामद हुई हैं। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक वाहन भी जब्त किए हैं जिसमें सवार होकर शहर से कई लोग जुआ खेलने के लिए वहां पहुंच गए थे।
लॉक डाउन का उठा रहे थे फायदा
नाले के समीप एक बड़ा सा गड्ढे था जिसके अंदर छुप कर सभी लोग जुआ खेल रहे थे। आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई जिनसे जुए के फड़ के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो उक्त स्थान में काफी समय से जुड़े का फड़ संचालित हो रहा था और शहर के कई व्यापारी लॉकडाउन में अपनी किस्मत आजमाने के लिए यहाँ पहुंचते थे। पुलिस इस नेटवकज़् में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारियां जुटा रही है।
लॉकडाउन में भी पहुंच जाते थे जुआरी
लॉक डाउन भी जुगाड़ी आसानी से यहां पहुंच जाते थे। हर चौराहे में पुलिस की चेकिंग लगी हुई है। इसके बाद ही वे मोहल्लों से होकर यहां पहुंचे थे। अक्सर यहां वाहनों की भीड़ एकत्र रहती थी जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। फलस्वरूप इस पूरे फजीवज़ड़े का पदाफज़श होगा।
आरोपियों से चल रही पूछताछ
जोरी गांव में जुएं का फड़ संचालित हो रहा था जिसमें दबिश देकर आधा दजज़्न से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से नकद रुपए सहित वाहन भी जप्त किए गए हैं। कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
आदित्य प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली
Published on:
22 May 2021 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
