
22 kg ganja seized in katpadi railway station
रीवा। मप्र के रीवा जिले में पुलिस ने दबिश देकर गांजा की खेती पकड़ी है। एक व्यक्ति अपने खेत में गांजा के पेड़ लगा रखे थे। पुलिस ने गांजा के पेड़ बरामद कर लिए है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रायपुर कर्चुलियान थाने के पहडिय़ा गांव निवासी पुष्पेन्द्र साकेत पिता गैवी साकेत के घर में गांजा के पेड़ लगे होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
रविवार को पुलिस ने दबिश दी तो उसके घर के समीप गांजा के दो पेड़ लगे हुए थे। इसमें एक पेड़ तो काफी बड़ा था। पुलिस ने दोनों पेड़ों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गांजे का वजन चार से पांच किलो के लगभग का होने की संभावना जताई जा रही है। गांजा पीने के लिए उसने पेड़ लगाये थे। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवक से मारपीट कर छीन लिये रुपए
एक युवक को कार से टक्कर मारकर आरोपियों ने गिरा दिया। उससे मारपीट कर आरोपियों ने रुपए छीन लिये। विपुल सिंह पिता कृष्णपाल सिंह करहिया दोपहर करीब दो बजे करहिया के समीप खड़ा था। उसी समय कार में सवार होकर शैलू और सनी आए और उन्होंने उसे गाड़ी से धक्का मार दिया।
युवक गिर गया तो दोनों आरोपी डंडा लेकर उतरे और उसको जमकर पीटा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
Published on:
13 Jan 2020 01:28 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
