24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Longest cooking marathon : 36 घंटे में केवल तीन बार शेफ लता टंडन ने ब्रेक लिया, शहर के लोग बढ़ा रहे उत्साह

- रीवा में बड़े समारोह के बाद भोजन पकाने की प्रक्रिया शुरू, तीन दिन तक चलेगी लांगेस्ट कुकिंग मैराथन

3 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Sep 03, 2019

rewa

Guinness book world record, longest cooking marathon, lata tandon

रीवा। लांगेस्ट कुकिंग मैराथन में दूसरे दिन भी लता टंडन पूरी ऊर्जा के साथ काम पर जुटी रहीं। शहर के लोग उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक पहुंचते रहे। उन्होंने लगातार 72 घंटे तक भोजन पकाने का टारगेट रखा है। तीन सितंबर को सुबह नौ बजे से भोजन पकाने की शुरुआत की थी। लगातार 15 घंटे तक भोजन बनाते-बनाते शरीर में थकावट महसूस हुई तो उन्होंने पहला ब्रेक रात्रि सवा बारह बजे लिया। जिसमें २५ मिनट तक आराम करने के बाद वह फिर से जुटीं और पूरी रात लगातार भोजन पकाती रहीं। भोर में 5.26 बजे दूसरा ब्रेक पांच मिनट का लिया। इसके बाद 9.31 बजे तीसरा ब्रेक लिया। इसमें एक घंटे तक उन्होंने आराम किया। दूसरे दिन सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी, सभी ने उनकी हौसला अफजाई की, जिससे दूसरे दिन रात्रि १२ बजे तक पूरी ऊर्जा के साथ वह काम पर जुटी रहीं। शहर के लिए इनका भोजन पकाया जाना इनदिनों प्रमुख चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पूरे परिवार के साथ यह देखने पहुंच रहे हैं कि आखिर किस तरह से वह इतने लंबे समय तक मेहनत करती जा रही हैं। यह देखने वालों में प्रमुख रूप से शहर के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी, युवा, छात्र एवं अन्य शामिल रहे।

भोजन पकाने के मामले में रीवा की शेफ लता टंडन ने एक अनोखी चुनौती को स्वीकार किया है। वह 72 घंटे तक लगातार भोजन पकाकर अमेरिका का रिकार्ड तोड़ेंगी। इसकी शुरुआत 3 सितंबर को सुबह 9 बजे से हो गई है। आगामी 72 घंटे तक वह लगातार खाना पकाती रहेंगी। इसकी शुरुआत को देखने के लिए शहर से बड़ी संख्या में लोग होटल स्टार पहुंचे। शेफ लता टंडन का हौसला अफजाई करने के लिए उनके परिवार के साथ ही शहर के लोग भी हर समय मौजूद रहेंगे।
बता दें कि विंध्य के व्यंजनों का अपना अलग ही महत्व है। जहां तक इनका स्वाद पहुंचा है, अपनी पहचान बनाई है। अब दुनिया के सामने रीवा से एक बड़ी चुनौती पेश की जा रही है। लगातार भोजन पकाने का कारनामा करते हुए यदि इस चुनौती को वह पार कर जाएंगी तो रीवा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन होगा। लांगेस्ट कुकिंग मैराथन की शुरुआत करने से पहले 'पत्रिकाÓ से चर्चा करते हुए लता ने कहा कि बचपन से ही घर का खाना पकाने में उनकी रुचि रही है। शादी के बाद पति मोहित टंडन सहित पूरे परिवार ने प्रोत्साहित किया। इसी वजह से वर्ष 2017 में लंदन गई और वहां पर ट्रेनिंग ली। 20 हजार मास्टर शेफ के बीच पहली चुनौती स्वीकार की और अंतिम छह में जगह बनाई। करीब नौ महीने तक चली ट्रेनिंग के बाद इंटरनेशनल इंडियन शेफ आफ द इयर 2018 का खिताब भी जीता।
लंदन में ही गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड का आफिस है, वहां के लोगों से संपर्क के बाद मन में आया कि क्यों न चुनौती को पार किया जाए। इसी के चलते आवेदन कर दिया, करीब चार महीने तो उनकी शर्तों को समझने में लग गए।

लता ने बताया कि यह चुनौती वह दिल्ली-मुंबई या अन्य शहरों में भी पूरा कर सकती थी। लंदन का भी स्थान था। लेकिन जब भी इस रिकार्ड की चर्चा होगी तो उसमें रिकार्ड बनाने वाले का नाम, समय और स्थान का जिक्र आएगा। ऐसे में रीवा का नाम जुड़ा रहे, इसलिए यह स्थान चुना है। लगातार लंबे समय तक भोजन पकाने का रिकार्ड अभी तक अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के नाम है, जिन्होंने 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड तक लगातार खाना पकाया था। इसे तोडऩे के साथ ही नया रिकार्ड बनाने के लिए 72 घंटे का टारगेट रखा गया है।
- लगातार जागते रहना बड़ी चुनौती
लता बताती हैं कि 72 घंटे तक लगातार जागते रहना ही बड़ी चुनौती है। साथ में भोजन भी पकाना है। इसके लिए डेढ़ साल से वह लगातार प्रेक्टिस कर रही हैं। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए जिम, योगा एवं मेडिटेशन का सहारा ले रही हैं।
- हर घंटे के बाद पांच मिनट का मिलेगा आराम
गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने के लिए आनलाइन मानीटरिंग होगी, साथ लगातार वीडियो रिकार्डिंग होगी। हर घंटे के बाद पांच मिनट का ब्रेक मिलेगा। मतलब यह कि उन्हें 60 मिनट के घंटे में ही काम करना होगा, पांच मिनट आराम के इसमें नहीं जुड़ेंगे। रिकार्ड की काउंटिंग सेकंड में भी होगी। अमेरिकी रिकार्ड से एक सेकंड भी अधिक समय तक लता टंडन ने खाना पका लिया तो ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली मास्टर शेफ होंगी।
- सांईं के प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा भोजन
शहर के लोगों में इस कुकिंग मैराथन को लेकर काफी उत्साह है। उस ऐतिहासिक पल को वह भी साझा करना चाहते हैं जब सबसे अधिक समय तक भोजन पकाने का रिकार्ड भारत के नाम होगा। लगातार तीन दिन तक भोजन पकाने के बाद इसका उपयोग क्या होगा, इसे लेकर कई दिनों तक लोगों के मन में कौतूहल बना हुआ था। इस पर लता का कहना है कि वह साईं बाबा की भक्त हैं। इसलिए जो भी खाना पका रही हैं वह बतौर प्रसाद लोगों को बांटा जाएगा। वह ऐसा भोजन पकाएंगी जिसमें जल्दी थकान महसूस नहीं हो और लंबे समय तक बनाया जा सके। प्रमुख रूप से दाल, चावल, कढ़ी, सब्जी, हलुआ सहित अन्य आयटम बनाए जाएंगे। स्टार होटल में विशेष किचन भी बनकर तैयार हो गया है। यहां पर शहर के लोगों को बड़ी संख्या में बुलाया गया है।