घायलों को भिजवाया गया अस्पताल
मृतक की पहचान राकेश कोल पिता नंदलाल कोल निवासी नौढिय़ा हुई है। वहीं घायलों में सर्वेश सिंह, रामाधार पाल, बुद्धसेन सिंह निवासी नौढिय़ा शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि मोड़ में काफी तेज गति से वाहन को मोड़ा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जांच के बाद ही घटना से जुड़े वास्तविक कारण सामने आयेंगे।