
रीवा. रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब इस ट्रेन का संचालन 29 सितंबर से बढ़ाकर 28 अक्टूबर तक कर दिया गया है।
इस विस्तारित अवधि के लिए रेलयात्री किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आइआरसीटीसी की वेबसाइट से 6 सितम्बर से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बताया गया, गाड़ी संख्या 02187 प्रत्येक गुरुवार को रीवा से सीएसएमटी के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को 29 सितम्बर से बढ़ाते हुए आगामी 27 अक्टूबर तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 02188 प्रत्येक शुक्रवार को सीएसएमटी से रीवा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को 30 सितम्बर से बढ़ाते हुए 28 अक्टूबर तक कर दिया गया है। इससे अब इस क्षेत्र के यात्रियों को एक माह तक और स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोप्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया है। जरूरत के अनुसार स्लीपर क्लास से लेकर एसी तक के कोच लगाए जाएंगे। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री ट्रैफिक व प्रतीक्षा सूची क्लीयर करने के लिए ट्रेनों में वर्तमान में अस्थायी तौर पर यह अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे-
- गाड़ी 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच
- 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 3 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कोच।
- गाड़ी संख्या 20843 में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच
- भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच।
- गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच।
- गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में वर्तमान में लगाया जा रहा थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच 4 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
- गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग- अजमेर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच।
- अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक कोच
- गाड़ी संख्या 18213 और संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक कोच 5 सितंबर से 26 सितंबर तक ।
Published on:
06 Sept 2022 07:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
