23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए आशुतोष तिवारी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र

  - रीवा जिले से पांच प्रत्याशी जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव मैदान में थे- जिले के कुल 38 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए अजमाया भाग्य

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Dec 19, 2020

rewa

indian youth congress election, Ashutosh Tiwari elected precedent Rewa


रीवा। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष के लिए सबसे अधिक वोट पाकर आशुतोष तिवारी चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे, सबसे अधिक वोट पाने वाले आशुतोष को अध्यक्ष चुना गया तो उनके बाद वाले प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव नियुक्त किया गया है। बीते 11 दिसंबर को आनलाइन वोटिंग के जरिए मतदान हुआ था।

जिले में 6028 वोटों में 2568 वोट डाले गए थे। मतगणना के बाद परिणाम वेबसाइट पर सुबह 11 बजे घोषित किया गया। जिला अध्यक्ष के साथ ही विधानसभा कमेटियों के लिए निर्वाचित कार्यकर्ताओं के समर्थकों ने जश्न मनाया। इस चुनाव में कांग्रेस की खेमेबाजी भी खुलकर सामने आई।

जिला अध्यक्ष के साथ ही कई कमेटियों में पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के समर्थकों की जीत हुई है। उनके रीवा स्थित आवास पर दोपहर सभी निर्वाचित समर्थक जुटे और जमकर आतिशबाजी की गई। युवा कांग्रेस में बीते लोकसभा कमेटी के चुनाव में भी बन्ना समर्थक ने ही जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में पार्टी ने कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी थी। अन्य गुटों के समर्थक भी अलग-अलग पदों में चुने गए हैं। प्रदेश महासचिव के लिए रीवा जिले से तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें धीरेन्द्र मिश्रा सचिव चुने गए हैं। दो अन्य के कम वोट होने की वजह से उन्हें कोई पद नहीं दिया गया है।

- 101 वोट रिजेक्ट भी हुए
आनलाइन वोटिंग के बाद संगठन ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि जो नियमों के अनुसार वोटिंग नहीं हुई है, उसके वोट निरस्त कर दिए जाएंगे। रीवा जिले में 101 वोट निरस्त हुए हैं। जिसमें देवतालाब 7, मऊगंज 25, रीवा 40, सेमरिया 12, सिरमौर 7, त्योंथर 6, गुढ़ 2, मनगवां 2 वोट शामिल हैं।
----
जिला अध्यक्ष के दावेदारों की ऐसी हुई नियुक्तियां-
जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी 980, आलोक मिश्रा उपाध्यक्ष 891, अनूप सिंह 521, सचिव अखिल त्रिपाठी 15 एवं संगीता तिवारी 7 वोट।
जिला महासचिव के लिए हुए चुनाव में अवनीश त्रिपाठी 942, संजीव सिंह 650, शरोन जॉन 357, प्रिंस कुमार मिश्रा 215, शिवा बक्सी(आरक्षित) 14 वोट निर्धाचित हुए हैं। वहीं अनुज तिवारी 105 वोट को सचिव नियुक्त किया गया है।
--
विधानसभा कमेटी-
देवतालाब अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह 194, उपाध्यक्ष लखन सिंह 82, नागेन्द्र तिवारी एक वोट को कोई पद नहीं।
गुढ़- प्रमोद पटेल अध्यक्ष 113, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरीश 74 वोट।
मनगवां- हर्ष तिवारी अध्यक्ष निर्विरोध।
मऊगंज- मानस तिवारी अध्यक्ष 378, विकास मिश्रा उपाध्यक्ष 08 एवं दीपेन्द्र महासचिव 05 वोट।
रीवा- जुबेर खान अध्यक्ष 405, अनुज पाण्डेय उपाध्यक्ष 365 एवं कृष्ण शर्मा एक वोट कोई पद नहीं।
सेमरिया- रामप्रसाद शुक्ला अध्यक्ष 233, जितेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष 138, अंकित सिंह दो वोट कोई पद नहीं।
सिरमौर- अमृतांश तिवारी अध्यक्ष 82, अमित सिंह उपाध्यक्ष 36, महासचिव अनूप सिंह 33 एवं अंबरीश सिंह 15 वोट।
त्योंथर- रवीन्द्र तिवारी अध्यक्ष निर्विरोध।
-----------------------
-----
संगठन के चुनाव में जीत हुई है, यह हमारी अकेले की नहीं बल्कि मार्गदर्शन करने वाले नेताओं और सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। सबको साथ लेकर चलेंगे, संगठन की मजबूती के लिए पूरे प्रयास करेंगे। सरकार की गलत नीतियों का युवा कांग्रेस पूरी तटस्थता के साथ विरोध करेगा।
आशुतोष तिवारी, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस