13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : काउंटिंग से पहले बदल गए EVM ! प्रत्याशी ने उठाई जांच की मांग

MP Election 2023 : बालाघाट से सामने आए बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ के बाद अब रीवा जिले में ईवीएम बदले जाने के लग रहे आरोप..

less than 1 minute read
Google source verification
rewa.jpg

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से ठीक पहले एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। बालाघाट में बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक शिकायत दर्ज कराई थी और ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि रीवा जिले में ईवीएम बदले जाने की आशंका कांग्रेस प्रत्याशी ने जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में पांच पोलिंग बूथ में पीठासीन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अलग अलग नंबर के ईवीएम से मतदान करन की जानकारी दी है।

ये है पूरा मामला
रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने ईवीएम बदले जाने की आशंका जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है। अपनी शिकायत में अभय मिश्रा ने कहा है कि पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी द्वारा दिए गए ईवीएम नंबर और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए ईवीएम नंबर मिलान नहीं कर रहे हैं। उनकी विधानसभा क्षेत्र के पांच पोलिंग बूथों पर ऐसा हुआ है। उन्होंने मांग उठाई है कि मतदान के समय की कंट्रोल यूनिट की संशोधित सूची प्रदान की जाए। इस मामले में रिटर्निंग आफिसर ने कहा है कि कुछ जगहों पर ईवीएम बदले गए थे। जल्द ही पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

देखें वीडियो-

ये बोले कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा
सेमरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने बताया कि भोपाल में पार्टी की ओर से कराए गए प्रशिक्षण में कुछ अहम बिन्दु बताए गए थे। उसके अनुसार ही रेंडमाइजेशन सूची और फार्म 17-ग में दिए गए ईवीएम नंबरों का मिलान किया। जिसमें पांच स्थानों पर अलग-अलग नंबर है। दोनों नंबर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने दिया है। इसलिए कलेक्टर से मांग उठाई है कि वह पूरी स्थिति को स्पष्ट करें।

देखें वीडियो-