
Kidnapped teenager recovered from Allahabad
रीवा. पुलिस ने बीस दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता अपहृता को बरामद कर लिया है। उसका अपहरण करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है मऊगंज थाना क्षेत्र से ईद के दिन किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। घटना दिनांक से ही पीडि़ता के घर के समीप दुकान में काम करने वाला आरोपी साहिबे आलम 24 वर्ष निवासी अटाला कब्रिस्तान इलाहाबाद भी लापता था जिस पर परिजनों ने शंका जताई थी। पुलिस ने उक्त आरोपी का लोकेशन ट्रेस का इलाहाबाद में दबिश दी तो वह पुलिस के हांथ लग गया। आरोपी के कब्जे से अपहृता किशोरी भी बरामद हो गई। आरोपी किराये का मकान लेकर किशोरी को रखे हुए था जहां उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरेपी दुकान में काम करता था और पड़ोस में रहने वाली किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। पीडि़ता के बयन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
दो माह पूर्व अपहृता किशोरी बरामद
हनुमना पुलिस ने एक अन्य घटना में दो माह पूर्व अपहृत हुई किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हनुमना थाने के पटेहरा बानी निवासी किशोरी दो माह पूर्व लापता हुई थी जिसका मामला थाने में दर्ज था। उक्त किशोरी को आरोपी दिनेश साकेत ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। आरोपी किशोरी के साथ शादी कर लिया था और किराये के मकान में रह रहा था जिसकी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म
वहीं एक अन्य घटना में शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने युवती को हवस का शिकार बनाया है। जब पीडि़ता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिछिया थाना अन्तर्गत कुठुलिया निवासी युवती जनवरी माह में अस्पताल में इलाज करवाने आई थी। इस दौरान आरोपी ने युवती को झांसा देकर उससे जान पहचान बढ़ाई। कुछ दिन बाद आरोपी युवती के गुढ़ चौराहा स्थित घर में गया जइां उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर चुप करवा दिया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया। कई दिनों से भटक रही युवती ने घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवर की रात घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Published on:
16 Jul 2018 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
