
पेड़ पर गिरी बिजली, दो की मौत
रीवा. जिले में मौसम के बदले मिजाज के बीच अचानक शुरू हुई गरज चमक के साथ बारिश। इस दौरान हुआ बड़ा हादसा। जानकारी के मुताबिक बिजली एक आम के पेड़ पर गिरी जिसके नीचे खड़े दो लोगो की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
मृतको की पहचान रामलखपति सिंह एंव अलकू प्रजापति निवासी बसेहड़ी के रूप में की गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करके शव का पीएम करवाया।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उस आम के पेड़ के नीचे करीब छह लोग खड़े थे। इसी बीच गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक पेड़ पर बिजली आ गिरी। घटना में पेड़ के नीचे खड़े सभी लोग झुलस गए। लेकिन दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
दरअसल वो सभी छह लोग बारिश से बचने के लिए उस आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। उन्हे क्या मालूम की पेड़ की छांव काल बन कर सामने आएगी। बिजली के जद में आने से सभी लोग प्रभावित हो गए।
Published on:
13 May 2021 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
