
Mahatma Gandhi always fought against injustice
रीवा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा शहर में प्रभात फेरी संदेश यात्रा राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के नेतृत्व में निकाली जा रही है। यह यात्रा वार्ड-5 ढेकहा पंहुची, जहां ढेकहा तिराहा में महिलाओं ने कलश दिखाकर एवं तिलक लगा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। ढेकहा मोहल्ले के विभिन्न इलाकों में भ्रमण के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी गांधी टोपी लगाकर हाथ में झण्डा लिये हुये महात्मा गांधी अमर रहें का नारा लगा रहे थे।
इस दौरान ढेकहा तिराहा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि कांग्रेसजनों को गांधीजी के विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने जीवन में दूसरों को वही शिक्षा दी जिसे उन्होंने खुद भी अंगीकार किया। महात्मा गांधी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सफलता प्राप्त की।
सभा का संचालन जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप सोहगौरा ने किया। इस दौरान सभा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डॉ. अब्दुल मुजीब खान, प्रदेश सचिव शिव प्रसाद प्रधान ने भी संबोधित किया। यात्रा में प्रदेश प्रवक्ता महमूद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पटेल, डॉ. विमल कुमार दुबे, मधुर पटेल, डॉ. आरबी सिंह, अशोक सिंह, अनस अब्बासी, राजकुमार सर्राफ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह, पार्षद नजमा बेगम आदि शामिल हुए।
Published on:
04 Oct 2019 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
