24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानस भवन में महिला फाग मंडली ने मचाया धमाल

रीवा. मानस मंडल के संयोजकत्व में मानस भवन में होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 60 कलाकारों ने फगुआ गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान महिला फाग मंडली ने जमकर धमाल मचाया और अपने गीतों से समां बांध दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahila Phag troupe did a blast in Manas Bhavan

Mahila Phag troupe did a blast in Manas Bhavan

इस अवसर पर जिले के सुदूरवर्ती अंचलों से आई 6 फाग टीमों ने भाग लिया। किंतु बाजी महिलाओं की टीम ने मारी। जिसने मनमोहक अंदाज में फाग एवं भजन गायन कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। मानस मंडल अध्यक्ष सुभाष बाबू पांडे ने सभी का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पीयूष त्रिवेदी, संदीप सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव अशोक तिवारी, उपसचिव राम सुशील गुप्ता, प्रचार सचिव शिव शंकर दीक्षित, सहित सैकड़ों श्रोता शामिल हुए।

राधा कृष्ण संग होली
इस वर्ष भी राधा कृष्ण संग फूलों व रंग गुलाल की होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। महिला मंडल द्वारा साथ ही फाग और भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष साधना गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

वृद्धजनों के साथ खेली होली
बेनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने अटल रैनबसेरा में रह रहे बृद्धजनों के साथ बुढ़वा मंगल के अवसर में रंगों व फूलों की होली खेली। इस दौरान वृद्धजनों ने होली का भरपूर आनंद लिया और कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में ममता नरेंद्र सिंह, भारती शर्मा, वंदना गुप्ता, कविता सिंह, रचिता खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।