19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेटेलाइट से तैयार होगा शहर के मास्टर प्लान का नक्शा, जानिए क्या होगा खास

2031 के बनने वाले मास्टर प्लान को लेकर सेटेलाइट से नक्शा नगर तथा ग्राम निवेश को प्रदान किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
master plan map prepared by the Satellite

master plan map prepared by the Satellite

रीवा. शहर विकास का नया मास्टर प्लान अब सेटेलाइट से प्राप्त नक्शे के आधार पर तैयार किया जाएगा। 2031 के बनने वाले मास्टर प्लान को लेकर सेटेलाइट से नक्शा नगर तथा ग्राम निवेश को प्रदान किया गया है। इस नक्शे क ा सत्यापन नगर तथा ग्राम निवेश के कर्मचारियों को करना है। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेश अब नगरीय निकाय के कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत सेटेलाइट का भौतिक सत्यापन कर विभाग को सौंपा जाएगा।

2021 का मास्टर प्लान
वर्तमान में नगर व ग्राम निवेश को 2021 को मास्टर प्लान के अनुसार शहर का विकास किया जा रहा है। लेकिन इसके दो वर्ष रहते अब 2013 के मास्टर प्लान बनाने की कवायद तेज हो गई है। यह मास्टर प्लान शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों व बढ़ती अबादी एवं संसाधनों को देखकर तैयार किया जाएगा। इसके लिए सेटेलाइट से वर्तमान स्थित का अवलोकन किया गया है। अब इनका भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टे्रट में शनिवार को नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया
गया है।

12 साल में गठित नहीं हो पाई समिति
शहर विकास के लिए बने मास्टर प्लान का पालन कराने जिला स्तर में मानीटरिंग समिति का गठन 12 सालों में नहीं हुआ है। शहर के लिए बनाएं गए मास्टर प्लान के अनुसार शहर बस रहा है कि न ही इसकी मानीटरिंग यह समिति करती है। इस समिति में कलेक्टर सहित विधायक व सांसद इसके सदस्य होते हैं। लेकिन यह समिति का गठन ही नहीं हुआ। परिणाम स्वरुप मास्टर प्लान के इतर शहर बसता चलता गया। अव्यस्थित शहर विकास से आएदिन शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।