15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. इंदुलकर बने इस्पेक्टर जालिम सिंह, बलबीर ने निभाया खबरीलाल का रोल

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने दी रंगमंच की आकर्षक प्रस्तुति

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Vedmani Dwivedi

Dec 21, 2018

Medical College Annual Fest

Medical College Annual Fest

रीवा.श्यामशाह मेडिकल कॉलेज में चल रहे एनुअल फंक्शन में बुधवार को डॉक्टरों ने रंगमंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। साथी डॉक्टरों और अपने गुरु को इस अंदाज में देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने जमकर तालियां बजाई। डॉ. इंदुलकर ने इस्पेक्टर जालिम सिंह का तो डॉ. बलबीर सिंह ने खरीलाल का रोल अदा किया।

नाटक की कहानी भोले - भाले नवयुवकों पर केन्द्रित रही। इसमें महानगर की चमक - दमक से प्रभावित होकर रोजगार की तलाश में मुुंबई जाते हैं और वहां तिकडमी माया जाल में फंस जाते हैं। नाटक के दौरान रीवा के डॉक्टरों और मेडिकोज व ऑडियंस ने बड़ी तन्मयता से रंगमंच का आनंद लिया। रंगमंच का पटकथा, संवाद एवं निर्देशन डॉ. संजीव रामपल्लीवार ने किया।

ये रहे पात्र
शतबुद्धि दास - डॉ. शाखपनी महापात्र
रामसहारे लखनपुरिया - डॉ. अर्जुन ङ्क्षसह परमार
सलाम भाई नौकरीवाला - डॉ. लोकेश त्रिपाठी
बिग बॉस - डॉ. संजीव रामपल्लीवार
माता कष्टनिवारणी - डॉ. चंदा रजक
बहन सदासन - डॉ. मोहिता पाण्डेय
भक्त गण डॉ. प्रतीक अवस्थी, अभिषेक द्विवेदी, आशीष सिंह

खबरी लाल - डॉ. बलवीर सिंह
टूशन कुमार - डॉ. सौरभ सक्सेना
इंस्पेक्टर जालिम ङ्क्षसह डॉ. मनोज इंदूरकर
मंच संचालन डॉ. मोहिता पाण्डेय
कथा डॉ. शंखपानी महापात्र

भरोसा रखो अपने आप पर
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को साहित्यिक प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन डॉ. एचपी सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. पीसी द्विवेदी एवं मुकेश येंगल ने किया। साहित्यक समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज चौधरी के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने अपनी साहित्यिक गतिविधियों को बेहतरीन प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण विशेष रूप से बनाई गई स्टडी टेबल रही। आप पर भरोसा रखने का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही कॉमिक स्ट्रिप, मीम,नवरस, छायाचित्र, निबंध एवं विभिन्न लेखनीय की प्रदर्शनी लगाई गई। डॉ. मोहित पाण्डेय, डॉ. सुजाता लखटकिया, डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. चक्रेश जैन, डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने अवलोकन किया। छात्रों में निशिता खनूजा, शिवराज यादव, निधि कुमारी, जीवन मूर्वेल, समशट कुशवाहा ने प्रदर्शनी तैयार की।