
Woman robbed of jewelry
रीवा। बाइक में बेखौफ तफरी करने वाले बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से चलती गाड़ी पर्स छीन कर सनसनी फैला दी। इस घटना में महिला चलती गाड़ी से नीचे गिर गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए जिनका पता नहीं चल पाया है। घटना से पूरे मोहल्ले में सनाका खिंचा हुआ है। सिटी कोतवाली थाने के जिउला निवासी केशकली जायसवाल पति रामपति (55) गुरुवार की दोपहर अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर बाजार आई थी। करीब 3 बजे दंपति अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे सिटी कोतवाली थाने के रतहरा स्थित होटल लैंडमार्क के सामने पहुंचे तभी पीछे से बाइक में सवार होकर तीन की संख्या में बदमाश आए और महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। धक्का लगने पर महिला चलती गाड़ी से नीचे गिर गई। इस दौरान उनके पति शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। करीब घंटे भर बाद दंपति शिकायत दर्ज करवाने सिटी कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पर्स में 40 हजार रुपए नगद, अंगूठी, मोबाइल व चाबी रखी हुई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल पाया। दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी।
पुलिस ने कराई नाकाबंदीए सीसीटीवी फुटेज खंगाले
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल पुलिस ने पहले वायरलेस सेट में सभी थानों को सूचना भेजकर नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों को पता नहीं चला। पुलिस ने होटल लैंडमार्क सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को भी चेक करने का प्रयास किया है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
आए दिन हो रही घटनाएं
शहर में पर्स व मोबाइल लूट की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। बाइक में घूमने वाले बदमाश बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। सिविल लाइन पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही नाबालिगों की गैंग को पकड़ा था जिसने आधा दर्जन घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद भी घटनाओं में अंकुश नहीं लग रहा है जिससे पुलिस भी परेशान है।
इसे भी पढ़ें :-कर्नाटक से 30 लाख कीमत के दुर्लभ व अद्भुत शंख चुराकर बेचने जा रहे रीवा के दो युवक यूपी में गिरफ्तार
बाइकर्स ने रिटायर्ड फौजी को लूटने का किया प्रयास, विरोध करने पर मारा चाकू
बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया और झोला छीन कर मौके से फरार हो गए। घायल फौजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना समान थाने के इंदिरा नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। यहां रहने वाले रिटायर्ड फौजी संतोष शुक्ला बुधवार की रात पैदल अपने घर जा रहे थे। इंदिरा मोहल्ले के समीप पहुंचने पर बाइक में सवार तीन के संख्या में बदमाश पहुंचे और उनका झोला छीनने का प्रयास किया। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया और झोला नहीं छोड़ा। इस बात से नाराज बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में झोला छीन कर फरार हो गए। झोला में के दस्तावेज रखे हुए थे। घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल पुलिस को सूचना दी और उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वारदात में शहर में सक्रिय बदमाशों की गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है जो पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
Published on:
20 Sept 2019 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
