शनिवार को आयोजित लोक अदालत में बारिश का असर भी रहा। वावजूद इसके आयोजित शिविर सफल रहा। सचिव जिला विधिक प्राधिकारण अहमद रजा ने बताया कि लोक अदालत शिविर में कुल 6238 प्रकरण रखे गए थे। जिनमें 4395 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें कुल लंबित निरकृत प्रकरण 4231, विद्युत व वन विभाग के निराकृत 152, प्रिलिटिगेशन के 12 प्रकरणें का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया गया।