19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमण की अनिश्चितता के बीच कालेजों का एकेडमिक कैलेंडर जारी

- एक अक्टूबर से नया सत्र और 16 जनवरी से सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी प्रारंभ- दिसंबर महीने के पहले खेलकूद प्रतियोगिताएं पूरी करनी होंगी

3 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Aug 03, 2020

-----


रीवा। कालेजों की पढ़ाई को लेकर अनिश्चतता बीते कई महीनों से बनी हुई है। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है इसी वजह से परीक्षाएं भी रोकी गई हैं। आने वाले दिनों में स्थितियां कब सुधरेंगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच लगातार उठ रही मांगों के चलते उ'च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय और कालेजों के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया से लेकर पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया है। कक्षाओं के संचालन, खेलकूद गतिविधियां और परीक्षाओं का आयोजन एवं परिणाम घोषित किए जाने की समय सारिणी बताई गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार ही कार्य किए जाएं ताकि आगे चलकर किसी तरह की समस्या नहीं उत्पन्न हो। इस बार आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सारी गतिविधि आनलाइन ही कराए जाने के लिए कहा गया है। यह भी कहा गया है कि किसी कारणवश यदि एकेडमिक कलेंडर के पालन में कठिनाई आती है तो विश्वविद्यालय एवं कालेज स्तर पर शैक्षणिक कालखंडों में संशोधन कर इसकी पूर्ति की जा सकती है।

- खेलकूद एवं युवा उत्सव दिसंबर के पहले
कालेज से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की खेलकूूद, एनसीसी, एनएसएस एवं युवा उत्सव से जुड़ी गतिविधियां दिसंबर महीने के पहले आयोजित किए जाने के लिए कहा गया है। अक्टूबर से एकेडमिक सत्र प्रारंभ होगा, इसके दो महीने के भीतर इस तरह की सारी गतिविधियां आयोजित करनी होंगी। इसमें यह भी कहा गया है कि दीक्षांत समारोह एवं अन्य गतिविधियां भी इसी दौरान आयोजित करनी होंगी।

- जनवरी में होगा परीक्षा पूर्व तैयारी अवकाश
एकेडमिक कैलेंडर में परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है। स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के लिए एक से तीन जनवरी, द्वितीय के लिए 14 से 16 मई, चतुर्थ के लिए सात से नौ मई तक का अवकाश दिया जाएगा। सेमेस्टर अंतराल बे्रक तृतीय सेमेस्टर के लिए 19 से 23 जनवरी एवं द्वितीय सेमेस्टर के लिए छह से 30 जून तक का अवकाश दिया जाएगा।


- सेमेस्टर कक्षाओं के लिए यह होगा कैलेंडर
- आरंभिक कक्षाएं -- स्नातकोत्तर प्रथम एक अक्टूबर, तृतीय एक सितंबर, द्वितीय एक फरवरी 2021, चतुर्थ 25 जनवरी 2021.
- शैक्षणिक कार्य -- स्नातकोत्तर प्रथम एक अक्टूबर से 15 जनवरी, तृतीय एक सितंबर से 25 दिसंबर, द्वितीय एक फरवरी से 11 मई 2021, चतुर्थ 25 जनवरी से 30 अप्रेल।
- सीसीई कार्य-- स्नातकोत्तर प्रथम नवंबर अंतिम सप्ताह, तृतीय नवंबर का पहला सप्ताह, द्वितीय मार्च 21 का अंतिम सप्ताह, चतुर्थ मार्च का तृतीय सप्ताह।
- प्रायोगिक परीक्षा- स्नातकोत्तर प्रथम का जनवरी शुरुआत, तृतीय का दिसंबर आखिरी सप्ताह, द्वितीय का मई दूसरा सप्ताह, चतुर्थ का मई प्रथम सप्ताह।
- सेमेस्टर एवं एटीकेटी परीक्षा- स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के 16 से 30 जनवरी, तृतीय का चार से 18 जनवरी, द्वितीय का 17 मई से 5 जून, चतुर्थ का 10 से 22 मई।
- परीक्षा परिणामों की घोषणा-- प्रथम सेमेस्टर मार्च प्रथम सप्ताह, तृती सेमेस्टर मार्च प्रथम सप्ताह, द्वितीय सेमेस्टर जुलाई प्रथम सप्ताह, चतुर्थ सेमेस्टर जून द्वितीय सप्ताह।

-------------
वार्षिक पद्धति के लिए ऐसे चलेगा कार्यक्रम
वार्षिक पद्धति के पाठ्यक्रम के लिए भी एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है। जिसमें प्रवेश प्रक्रिया पांच अगस्त से प्रारंभ की जा रही है। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाएं एक सितंबर और प्रथम वर्ष की एक अक्टूबर से प्रारंभ की जाएंगी। 30 सितंबर के बाद प्रवेश बंद हो जाएगा। पूरक परीक्षाएं 16 से 23 अक्टूबर तक और परिणाम नवंबर में घोषित होगा। तिमाही परीक्षा मूल्यांकन दिसंबर एवं छहमाही का फरवरी में होगा। सैद्धांतिक परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा मार्च प्रथम सप्ताह, प्रायोगिक परीक्षाएं मार्च-अप्रेल, वार्षिक परीक्षा प्रथम वर्ष छह अप्रेल से 15 मई, द्वितीय का एक अप्रेल से 15 मई और तृतीय वर्ष का 22 मार्च से 15 अप्रेल तक का समय दिया गया है। 15 मई के पहले परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।