17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की गई याददाश्त, मचा हड़कंप

Mp News: गांधी स्मृति चिकत्सालय के गायनी विभाग में गुरुवार को पांच महिलाओं का सीजेरियन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनको नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन प्रसूताओं को होश ही नहीं आया।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Manish Geete

Mar 01, 2025

Mp News: 5 women lost their memory after delivery Gynecology Department Gandhi Memorial Hospital news

Mp News: रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय के गायनी विभाग में डिलीवरी के बाद महिलाओं की याददाश्त चले गई। वे अपने परिवार के सदस्यों को भी नहीं पहचान पा रही हैं। इस वाक्ये से चिकित्सक भी हैरान हैं। अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। महिलाओं का डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। उनमें से तीन की हालत सामान्य बताई जा रही।

गांधी स्मृति चिकत्सालय के गायनी विभाग में पांच महिलाओं का सीजेरियन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनको नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन प्रसूताओं को होश ही नहीं आया। काफी देर तक जब महिलाएं बेसुध रहीं तो परिजनों की भी चिंता बढ़ने लगीं। कुछ समय बाद महिलाओं को होश आया, लेकिन वे अपने परिजनों को नहीं पहचान पा रही थीं। यह देखकर परिजन भी घबरा गए। आनन-फानन में अस्पताल में स्टाफ को इसकी जानकारी दी।

दो महिलाओं की हालत ज्यादा खराब

खबर लगते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. राहुल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकों ने वार्ड में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और उक्त महिलाओं को समुचित उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दो की हालत काफी ज्यादा खराब बताई जा रही है।

दवाइयों का रिएक्शन होने की आशंका

प्रसव के बाद महिलाओं की यह स्थिति किन कारणों से बनी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में महिलाओं को दी गई किसी दवाई का रिएक्शन होने की संभावना चिकित्सकों द्वारा व्यक्त की जा रही है। हालांकि गड़बड़ी कहां पर हुई, इसमें किसकी लापरवाही थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल चिकित्सक भी महिलाओं को जल्द स्वस्थ करने का प्रयास कर रहे हैं।

जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा

महिलाओं का सीजर से प्रसव हुआ था। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। यह स्थिति किन कारणों से उत्पन्न हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। महिलाओं को दी गई किसी दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

डॉ. राहुल मिश्रा, अस्पताल अधीक्षक