
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका
mp news: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के एक गांव में एक युवक को करीब 13 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें युवक के हाथ बांधकर उस पर लाठियां बरसाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक रीवा जिले का रहने वाला है जो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था लेकिन वहां लड़की के परिजन ने उसे पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की सोशल मीडिया के जरिए मऊगंज जिले के एक गांव की युवती से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और 17 अगस्त को प्रेमिका से मिलने के लिए युवक उसके गांव ज पहुंचा। प्रेमी युवक प्रेमिका के घर में पहुंचा तो उसके परिवारवालों को भनक लग गई। इसके बाद लड़की के परिजन ने प्रेमी युवक को पकड़ लिया और घर में बंधक बना लिया।
लड़की के परिजन ने युवक को पकड़कर उसे घर में ही बंधक बना लिया और करीब 13 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते रहे। रविवार सुबह जब गांव के लोग जमा होने लगे तो लड़की के परिजन युवक को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस के हवाले किया। लेकिन लड़के ने पुलिस को सबूत दिखाकर चोरी के आरोपों को निराधार कर दिया।
जब लड़की के परिजन ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया तो उसने अपने मोबाइल पर लड़की के साथ हुई चैटिंग के मैसेज पुलिस को दिखाए जिससे चोरी के आरोप निराधार साबित हुए। इसके बाद युवक ने चोट के निशान भी दिखाए। आरोप है कि तब पुलिस चौकी में ही दोनों पक्षों में समझौते से जैसे हालत बन गए जिसके कारण पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। अब जब युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है तो पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
Published on:
19 Aug 2025 06:39 pm

बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
