
MP News: प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी से गायब रहने वाले चार अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही वेतनवृद्धि भी रोक दी गई है। यह सभी अधिकारी रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगे भीषण जाम में ड्यूटी से गायब मिले। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
दरअसल, 8 और 9 फरवरी को रीवा के रायपुर कर्चुलियान, मनगवां से लेकर झिरिया टोल प्लाजा, जोगनिहाई टोल प्लाजा और सोहागी पहाड़ वाले यूपी बॉर्डर तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी। हजारों गाड़ियां लंबी लाइन में खड़ी थी। जाम की स्थिति बनने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह ने देर रात पहुंचकर यूपी और एमपी बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके बाद अधिकारियों को नोटिस थमा दिया गया। इन अधिकारियों में जिला पंजीयक संध्या सिंह, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी विनय वर्मा और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी राजीव शुक्ला शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि चारों अधिकारी ड्यूटी स्थल में अनुपस्थित थे, साथ ही उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले। इन अधिकारियों की वेतनवृद्धि भी रोक दी गई थी। अब इन अधिकारियों को कलेक्टर के सामने जवाब प्रस्तुत करना होगा।
Updated on:
11 Feb 2025 03:23 pm
Published on:
11 Feb 2025 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
