27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल हाइवे की बदहाली देखने पहुंचे अधिकारी, कई जगह मौके पर कराई मरम्मत

- बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने ठेका कंपनियों को किया निर्देशित- कई जगह पर डिवाइडर के कट बंद कराए

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Mar 20, 2022

rewa

national haiway, rewa sohagi black spot, cuts on road



रीवा। जिले के बदहाल होते नेशनल हाइवे का निरीक्षण करने आखिरकार अधिकारियों की टीम पहुंची। जगह-जगह सड़क के खराब होने की वजह से ठेका कंपनियों को मौके पर ही सुधार करवाने का निर्देश दिया। रीवा-हनुमना तथा मनगवां-चाकघाट राष्ट्रीय राजमार्गों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा इनका निरीक्षण किया गया।

इन राष्ट्रीय राजमार्गों में हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों को राजमार्गों का तत्काल निरीक्षण आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के परिपालन में एमपीआरडीसी के डीएम एमके जैन तथा परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी ने रीवा से हनुमना तथा मनगवां से चाकघाट मार्ग का गहनता से निरीक्षण किया। परिवहन अधिकारी ने बताया कि हाइवे में 39 अनाधिकृत कट्स हैं।

निवेशकर्ता द्वारा इनमें से 9 को बंद करा दिया गया है। लेकिन अज्ञात लोगों द्वारा इसे क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। निवेशकर्ता को ऐसे लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। बचे हुए शेष कट्स 15 अप्रेल तक बंद करा दिए जाएंगे। हाल ही में सोहागी, खटखरी, पन्नी, हनुमना सहित कई अन्य हिस्सों में दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें कई लोगों की मौतें भी हुई हैं।

ठेका कंपनियों की लापरवाही की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'पत्रिका' ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। जिस पर कलेक्टर ने एमपीआरडीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
--
रतहरा के अंडरपास में बिजली व्यवस्था के निर्देश
परिवहन अधिकारी ने बताया कि निवेशकर्ता द्वारा रतहरा अंडरपास में 31 मार्च तक विद्युत व्यवस्था कराई जाएगी। सर्विस रोड ब्रिज के ऊपर विद्युत व्यवस्था की गई है। रतहरा अंडरपास से अतिक्रमण एवं अनाधिकृत पॉर्किंग हटाना आवश्यक है जिससे वाहनों का आवागमन सुगम तरीके से संचालित हो सके। रतहरा अंडरपास के निकट फ्लाईओवर के स्लिप रोड में 3 स्पीड ब्रेकर बनाने की आवश्यकता है। इनमें से एक स्पीड ब्रोकर हुनमना की तरफ तथा दो चोरहटा की तरफ बनाए जाएंगे। स्पीड ब्रेकर के ऊपर सफेद पेंट लगाए जाएंगे। वाहनों को धीरे चलने के लिए स्पीड ब्रेकर बोर्ड लगाया जाएगा। जोगिनिहाई गांव के पास नेशनल हाइवे के बीच में ट्रीमिंग की आवश्यकता है। ट्रीमिंग का कार्य जारी है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए निवेशकर्ता को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।