2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र सौरभ की प्रदेश में पहली रैंक, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट में मार्तण्ड क्रमांक एक के स्टूडेंट्स का दबदबा

मार्तण्ड क्रमांक एक रीवा के छात्र सौरभ सिंह रहे फर्स्ट , जिले में चयनित 168 में से 35 मार्तण्ड क्रमांक एक के
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 22 Feb 2020, 3:47 PM IST

National Means Cum Merit Scholarship

National Means Cum Merit Scholarship

रीवा. नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में जिले के 168 स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। सबसे अच्छा प्रदर्शन शासकीय माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक का रहा। 168 बच्चों में से 35 बच्चे इसी स्कूल से हैं। खास बात यह है कि इसी स्कूल के छात्र सौरभ सिंह ने प्रदेश में पहली रैंक बनाई है। उन्होंने कुल 136 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार नीरज यादव 12 व आयूष गुप्ता 15 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। मार्तण्ड क्रमांक तीन स्कूल से सात एवं पीके स्कूल से एक छात्रा का चयन हुआ है।

इन छात्रों का हुआ चयन
मार्तण्ड क्रमांक एक के सौरभ सिंह, नीरज यादव, आयूष गुप्ता, पंकज कुशवाहा, शिवेन्द्र साहू का चयन नेशनल मीन्स कम मेरिट के लिए हुआ है। इसके साथ ही आयूश सेन, क्रितिका दुबे, अमन गुप्ता, श्रेया सेन का चयन योगेन्द्र मिश्रा, अजय प्रजापति, हर्षित पाठक, विनय कुमार सोनी, श्रेया सोनी, आर्थव तिवारी, ज्योतिरादित्य सिंह परिहार, दुर्गेश शुक्ला, नितिन सिंह ने अच्छी रैंक प्राप्त की है। अंजली मिश्रा, आदित्य विश्वकर्मा, प्रेम कुशवाहा, सुजल तिवारी, नयन गुप्ता, उत्पल नामदेव, शिवान्शू सिंह, अकमल अहमद अंसारी, मरियम उसमानी, पलक तिवारी, राघव कुशवाहा, श्रेयांश सिंह, हर्षित तिवारी, खुशी सिंह, पुष्पा सिंह, दीपक विश्वकर्मा, हरि ओम साकेत इसके लिए सिलेक्ट हुए हैं।

प्रतिवर्ष मिलेंगे 12 हजार रुपए
इस परीक्षा में सिलेक्ट हुए स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 9वीं से 12वीं कक्षा तक 12 हजार रुपए मिलेंगे। जिससे आर्थिंक तंगी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। छात्रों को 9वीं से लेकर 12वीं तक प्रथम व द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह परीक्षा पिछले वर्ष 3 नवंबर को आयोजित की गई थी। पूरे प्रदेश से आठवीं कक्षा के एक लाख 10 हजार 929 छात्र शामिल हुए थे। प्रदेश से कुल छह हजार पांच सौ 41 छात्र का चयन होता है।

छात्रों को दी बधाई
मार्तण्ड क्रमांक एक के हेडमास्टर केशरी प्रसाद तिवारी ने सिलेक्ट हुए बच्चों की ग्रुप फोटो कराकर उनका उत्साह वर्धन किया और आगे भी इसी तरह सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। शिक्षक देवराज चतुर्वेदी, गिरीश प्रसाद शुक्ला, रावेन्द्र दुबे, डा.नीरज पाण्डेय, रमाकांत दुबे, रेनू बाजपेई, रीना पाण्डेय, अंजना तिवारी, अर्चना मिश्रा,शारदा सिंह इस दौरान मौजूद रहे।