25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलात्कार की ऐसी घटना कभी नहीं सुनी होगी, जानिए कैसे शिकार हुई महिला

मऊगंज थाने में पीडि़ता ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस कर रही घटना की जांच

2 min read
Google source verification
patrika

Never would have heard such an incident of rape, know how the victim w

रीवा। पति के साथ रात में बिस्तर पर सो रही महिला के साथ बलात्कार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें झोपड़े में घुसकर युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और वह पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात सोचकर शांत रही लेकिन जब उसने इस बात की जानकारी हुई तो महिला ने शोर मचाया जिस पर आरोपी फरार हो गया।

बिस्तर में पति व बच्चा था मौजूद
बलात्कार की यह अजीबोगरीब घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है। दरअसल महिला एक झोपड़ा बनाकर पति के साथ रहती थी। रात में वह पति के साथ कमरे के अंदर सो रही थी। एक बिस्तर में उसके साथ पति व पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। रात में कोई युवक उसके झोपड़े में घुसा और अंधेरे का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने पति के द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात सोचकर विरोध नहीं किया और आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

बगल में पति को सोता देख महिला ने मचाया शोर
जब महिला को पति के बिस्तर में दूसरे तरफ सोने का अहसास हुआ तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया जिसे सुनकर पति जाग गया। पति ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह झूमाझटकी करके फरार हो गया। महिला ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। जिस आरोपी बलात्कार का आरोप लगाया गया है वह अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के गले नहीं उतर रही घटनास्थल की स्थिति
पीडि़ता जब घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मिली स्थिति पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वह काफी छोटा झोपड़ा था जहां काफी कम जगह पर बिस्तर लगाकर दम्पति व उनका बच्चा सो रहा था। उसी बिस्तर में महिला बलात्कार की जानकारी दे रही है। यदि महिला के साथ बिस्तर में बलात्कार हुआ है तो उसके पति को जानकारी कैसे नहीं हुई।

शिकायत की चल रही जांच
महिला ने थाने में आवेदन दिया है जिसमें उसने झोपड़े के अंदर घुसकर एक युवक के द्वारा बलात्कार की जानकारी दी है। उसी बिस्तर में पति व बच्चा भी सो रहा था। फिलहाल घटना की जांच कर वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
विजय डाबर, एएसपी मऊगंज