
Notice to the company putting street lights
रीवा. शहर की प्रकाश व्यवस्था में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगा रही कंपनी के काम में नगर निगम का अमला एवं वाहन पिछले छह महीनों से लगा हुआ है। इसका खुलासा होने पर नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव ने ईनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज को नोटिस भेजा भेजा है। नोटिस में कंपनी को 29 लाख 87 हजार रुपए की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।
निगम का वाहन एवं श्रमिक और अमले का प्रयोग
बताया जा रहा है कि शहर में प्रकाश व्यवस्था के लिए नई एलइडी संचारण एवं संधारण के लिए नगर निगम ने सात साल के लिए 21 करोड़ रुपए में ठेका दिया है। नगर निगम ने शहर की सभी स्ट्रीट लाइट जून २०१८ में कंपनी को हैंडओवर कर दी। इसके बावजूद भी पिछले छह महीनों से कंपनी के स्ट्रीट लाइट के संचारण संधारण के काम में नगर निगम का वाहन एवं श्रमिक लगे रहे। इस पर निगम आयुक्त ने बताया कि अनुबंध की शर्तों के तहत शहर की स्ट्रीट लाइट में संचारण एवं संधारण पर आने वाला खर्च कंपनी को करना है, इसके बावजूद पिछले छह महीनों से कंपनी नगर निगम का वाहन एवं श्रमिक और अमला प्रयोग कर रही है। इसलिए इन छह महीनों में वाहन से आने वाला व्यव एवं श्रमिक का भुगतान कंपनी को अदा करना होगा। नगर निगम द्वारा नोटिस जारी करने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
रोजाना 31 कर्मचारी व तीन वाहन का उपयोग
जून में नगर निगम द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइट हैंडओवर होने के बावजूद रोजना ३१ कर्मचारी एवं तीन वाहन का उपयोग कंपनी कर रही थी। अब नगर निगम ने इन सभी 31 कर्मचारियों को छह माह का पारिश्रमिक एवं वाहनों का खर्च एवं मरम्मत राशि कंपनी से मांगी है।
Published on:
27 Feb 2019 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
