7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, घुटनेभर कीचड़ से एक किमी दूर स्कूल कैसे पहुंच रहे छात्र

जिला प्रशासन को आवेदन भेज कर रास्ता ठीक कराए जाने उठाई मांग

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

Aug 04, 2018

On the way to school, one km of bad roads, half-returning children

On the way to school, one km of bad roads, half-returning children

रीवा. विद्यालयों के जर्जर भवनों और बीहड़ रास्ते बच्चों की शिक्षा के लिए बेमानी है। जिले में बीस फीसदी से ज्यादा स्कूलों के भवन बारिश में टपकने लगे हैं तो ज्यादातर स्कूलों तक पहुंचने के लिए बच्चों को पहाड़ जैसी परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के दौरान रास्ते में जलजमाव और गड्ढे बच्चों की शिक्षा में रोड़े बने हैं।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरवा
जिले के गुढ़ क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरवा (पड़रिया) के सैकड़ों छात्रों ने बीते दिन गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर रास्ता ठीक कराए जाने की मांग उठाई है। संकुल केंद्र मनिकवार क्षेत्र से जुड़े पुरवा माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को एक किलोमीटर तक कच्चे रास्ते से पहुंचना पड़ता है। छात्रों ने आवेदन के जरिए जिला प्रशासन को बताया है कि मुख्य सडक़ से विद्यालय की दूरी महज एक किलोमीटर है। कच्चे रास्ते पर कुछ सरहंगों ने जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिससे जलजमाव की स्थित निर्मित हो गई है।

पखवाड़ेभर से विद्यालय पहुंचना मुश्किल
अभिभावकों ने बताया कि रास्ते में घुंटनेभर कीचड़ होने से विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो रहा है। पखवाड़ेभर से विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। विद्यालय के छात्र पुष्पेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, शैलेश गुप्ता, गंगाधर पटेल, नमन कुमार विश्वकर्मा, गोविंद प्रजापति, विवेक पटेल, सुजन श्रीवास्तव, अंकित कुमार पटेल, राहुल कुमार, शिवकुमार प्रजापति, दिपांशू विश्वकर्मा सहित सैकड़ों छात्रों ने जिला प्रशासन को आवेदन में बताया गया है कि रास्ते में कीचड़ होने से सैकड़ों बच्चे आधे रास्ते से ही घर लौट रहे हैं। ये कहानी अकेले शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय की नहीं है, बल्कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई विद्यालयों की है, जहां बच्चों को स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

परिसर में जलजमाव की स्थिति
जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कई विद्यालयों में जलजमाव की स्थित है। शहर के ढेकहा चौराहे के निकट सिकरम प्राथमिक विद्यालय के परिसर में चारो तरफ अतिक्रमण के चलते जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इसी तरह समान तिराहे के आगे पानी टंकी के पास प्राथमिक एवं मध्ययमिक स्कूल परिसर में पानी भरा हुआ है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यालय पहुंच मार्ग से दूर हैं। इसके अलावा परिसर में जलजमाव के चलते क्लास नहीं लग पा रही है।