15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायतों में एलइडी स्ट्रीट लाइट के भुगतान में लाखों का फर्जीवाड़ा

जिले में सैकड़ो ग्राम पंचायतों में तत्कालीन अधिकारियों की साठगांठ से लाखों रुपए के भुगतान में गड़बड़ी, नईगढ़ी, गंगेव जनपद क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की उठाई मांग

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

Dec 28, 2020

India launches Led Light project on border with security on western borders

India launches Led Light project on border with security on western borders

रीवा. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पंचायतों में एलइडी स्ट्रीट लाइट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। सैकड़ो पंचातयों में आधी अधूरा काम कर पंचातयों के खाते से लाखों रुपए की राशि पूरी आहरित कर ली गई है। इसका खुलासा नईगढ़ी और गंगेव जनपद क्षेत्र के कई पंचायतों के सरपंच-सचिवों की ओर से थाने में दी गई तहरीर में हुआ है। जिसमें सरपंच-सचिवों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
14वां वित्त योजना गड़बड़ी
जिले में 827 ग्राम पंचायतें हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। ग्राम पंचायतों ने 14वां वित्त योजना के तहत एलइडी स्ट्रीट लाइट के लिए प्रत्येक पंचायतों में औसत 3 लाख से लेकर अधिकत 10 लाख रुपए के बीच भुगतान किए गए हैं। कई पंचायतों में ठेकेदारों ने एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाए बगैर सचिवों से साठगांठ कर लाखो रुपए आहरित कर लिए हैं।
सरपंच-सचिवों ने उठाई मांग
मामले में कई पंचायतों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत के साथ ही संबंधित ठेकेदारों और संस्थाओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिले के नईगढ़ी और गंगेव जनपद में कुछ पंचायतों के सरपंच-सचिवों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जनपदों के सरपंच-सचिवों ने सप्लाई करने वाली संस्था के खिलाफ थाने में दी तहरीर दी गई है। जिसमें बिजली विभाग के ठेकेदारों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
नईगढ़ी में गड़बड़ी की शिकायत
नईगढ़ी जनपद पंचायत के सोनवर्षा गांव के सरपंच छठिलाल कोल ने नईगढ़ी थाने में आवेदन देकर कहा है कि में संजय शुक्ला एवं में सुष्मा शुक्ला के द्वारा वर्क प्रोजेक्ट के तहत 14वां वित्त योजना से एलइडी स्ट्रीट लाइन का कार्य स्वीकृत हुआ था। जिसके तहत ठेकेदार को दो किश्त 3.50 लाख रुपए की भुगतान कर दिया गया है। भुगतान के बाद में संजय शुक्ला के द्वारा एलइडी स्ट्रीट लाइन के पोल और लाइट का कार्य नहीं किया गया। मामले की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को दी गई है।
केस--1
जिले के हकरिया ग्राम पंचायत में भी ठेकेदार एलइडी स्ट्रीट लाइन लगाने का काम लिया था। ग्राम पंचायत सरपंच बिट्टू पटेल ने थाने में तहरीर देकर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराकर पंचायत के अधूरे कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है। सरपंच ने तहरीर में कहा है कि में संजय शुक्ला स्ट्रीट लाइट का काम लेने के बाद काम पूरा नहीं किया। 14वं वित्त से 5.53 लाख रुपए की किश्त जारी हो गई है। भुगतान के बाद स्ट्रीट लाइट का काम बंद कर दिया गया है।

केस--2
जिले के गंगेव जनपद के बांस ग्राम पंचायत में 14वां वित्त योजना के तहत स्ट्रीट लाइट का वर्क आर्डर में सुष्मा शुक्ला को दिया गया था। ग्राम पंचातय में कार्य पूरा नहीं कराया गया। सरपंच गीता पटेल ने चौकी प्रभारी लालगांव को आवेदन देकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। महिला सरपंच ने पुलिस को सूचना दी है कि सुष्मा शुक्ला पति संजय शुक्ला के द्वारा स्ट्रीट लाइट का काम तानासाही पूर्वक कराया जा रहा है। प्रशासनिक और मानसिक दबाव बनाकर जबरिया 7 लाख रुपए से अधिक का भुगतान करा लिया है। जबकि काम पूरा नहीं कराया गया है। मामले में दोषी वेंडर के खिलाफ केस दर्ज कर पंचायत के अधूरे कार्य को पूरा कराया जाए।